27/07/2024 9:15 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

कैसा रहेगा आज का दिन आइये जाने अपना राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (31-05-2023)

मेष
31-05-2023

आज आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। इस समय के दौरान आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। खान-पान को असंयमित न होने दें। कोई खास और अच्छा काम होने के योग बन रहे हैं। गलत संगति में पड़ सकते हैं, दूर रहें तो बेहतर रहेगा. पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

वृष
31-05-2023

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी और जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अपने प्रिय संग अपने मन की गांठे खोलने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।आप अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए हर काम को आसान बना लेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपको परेशानी में डाल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मिथुन
31-05-2023

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को आज किसी जरुरी काम से ऑफिस जाना पड़ेगा।अपने जीवनसाथी से आप कुछ अच्छी बातें शेयर करेंगे। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपके पारिवारिक संबंध जुड़ेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

कर्क
31-05-2023

अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आपको गुस्सा करने से बचना होगा और खासकर किसी ऐसी बात से बचना होगा जो किसी का दिल दुखाए। कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत हो सकती है। आज मन को अनियंत्रित न होने दें। इस समय किसी नई परियोजना में धन निवेश करना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है।अपनी वाणी को कठोर न करें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

सिंह
31-05-2023

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन खर्चों से आपको घबराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इनकम बढ़िया होने से आप सब कुछ संभाल लेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन काम पर अपना ध्यान जरूर बनाए रखें, नहीं तो कोई मौके का फायदा उठाकर आपको परेशान कर सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिनमान ठीक-ठाक है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

कन्या
31-05-2023

अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। फर्नीचर का काम करने वाले लोगों को आज फायदा होगा। आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की होने के योग बन रहे है। किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिलेगा. राम रक्षास्त्रोत का पाठ, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

तुला
31-05-2023

स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आप छोटी-मोटी बीमारियों का सामना कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है जिससे आपके कामकाज में बाधाएं भी खड़ी हो सकती हैं, इससे बचें। गायत्री मंत्र का जप करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। इस समय कामकाज में लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। अनजान लोगों से न मदद मांगे, न रास्ता पूछें और न सलाह मांगें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग

—————————————

वृश्चिक
31-05-2023

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोपहर बाद स्थिति में ज्यादा बदलाव आएगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप काफी राहत की सांस लेंगे। कुछ रुके हुए काम बनेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वाले को भी शुभ समाचार मिलेंगे। काम के सिलसिले में आप अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे, फिर भी किसी वजह से असंतुष्टि ही रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

धनु
31-05-2023

आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलाने से परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिये कोई अच्छा रिश्ता आयेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। मिट्टी का बर्तन दान करें, माता का स्वस्थ अच्छा बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मकर
31-05-2023

आज आप अपरिचित लोगों से सावधान रहें। आस्था और विश्वास से काम पूरे होंगे। प्रेम-संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके जीवन साथी का मनोदशा काफी अच्छा होगा। इस समय आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। कामकाज में आपका मन हो सकता है न लगे। करीबियों से सतर्क रहें। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कुंभ
31-05-2023

आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा.दांपत्य जीवन में सुखद समाचार मिलेंगे और जीवनसाथी से रिश्ता बढ़िया बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को दोपहर तक परेशानी होगी लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियों में बदलाव आएगा। रिश्ता मधुर बनेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आपकी सेहत भी कमजोर रहेगी, जिससे बीमार पड़ने के योग बनेंगे अपना ध्यान रखें खाने पीने पर और व्यायाम पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

मीन
31-05-2023

आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की सोचेंगे। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। एजुकेशन के मामले मेंदिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

 

Leave a Reply