27/07/2024 9:44 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

पढें आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

मेष
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवस्था कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और भावुकता में लिए गए निर्णय के लिए आज आपको पछतावा होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और आवश्यक कार्य को आप प्राथमिकता दें तभी वह पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढाएंगे। यदि आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले तो उसे अपने तक ही सीमित रखें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

वृष
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते हैं। परिवार में आपके मन की इच्छा पूरी होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपका कोई भूमि,भवन आदि से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मिथुन
07-06-2023

दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। कार्य आपसे अधिक मांग कर सकता है किंतु आपके प्रयास सब कुछ सही करेंगे। अगर आप अपनी नौकरी या व्यवसाय से संतुष्ट नहीं हैं तो यह समय है उसमे बदलाव करने का जिससे न केवल आपको धन लाभ होगा बल्कि आपका विकास भी होगा। आपको अपनी निर्धारित सीमाओं का ज्ञान है और आप यह भी जानते हैं कि उनका विस्तार किया जा सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

कर्क
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। सेवा आदि से कार्य से जुड़े लोगों लोग कुछ अच्छा काम करेंगे। आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। आपको विपक्षियो से सावधान रहने की आवश्कता है, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेहनत व लगन से आज आप आगे बढ़ेंगे जिसका आपको पूरा फल अवश्य मिलेगा। इसके साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें। नौकरी में कार्यरत लोग किसी कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

सिंह
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अत्यधिक मेहनत करें तभी सफलता मिलेगी। आप कार्यक्रम में किसी से भी कोई वादा न करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

कन्या
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेना होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आलस्य का त्याग कर आगे बढ़ना होगा। आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिले तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। परिवार का कोई सदस्य आपसे सलाह मशवरा करने आ सकता है। भाई व बहनों से आप अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधि में आप पूरी रुचि रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

तुला
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और खुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे। अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान दें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको नौकरी से संबंधित कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है, जिसे आप तुरंत जॉइन कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी क्योंकि आप अपने ऐशो आराम की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपका कोई मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

धनु
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप बहुत ही सोच विचार कर कोई भी फैसला लें। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।अपनों के लिए कुछ बेहतर करने के प्रयास में लगे रहेंगे।व्यापार के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। माता जी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मकर
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्ते में एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आपको आय के एक से अधिक स्त्रोतों से प्राप्त होंगे। आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेंगे। करियर को लेकर आप सक्रियता रखेंगे।आपका मनोबल आज बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपकी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप यदि किसी संपत्ति को बेचने का लंबे समय से प्रयास कर रहे थे तो आज आपके वह प्रयास रंग लाएंगे। घूमने के दौरान आपको कोई जरूरी जानकारी प्राप्त हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कुंभ
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और धर्म कर्म के कार्यों से जुड़कर आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग तैयारी से आगे बढ़ें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

मीन
07-06-2023

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ने से आपको खुशी होगी। आध्यात्म के मामलो में आप बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ें। आपको कार्यक्षेत्र में जितनी उम्मीद थी उतना फल न मिलने से आपको खुशी होगी। कला व कौशल में सुधार आएगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा फोकस बनाएंगे, तभी पूरा हो सकेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आपको साथियों के साथ विश्वास बनाए रखना होगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

————————————–

Leave a Reply