27/07/2024 8:23 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1987 – ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1998 – भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999 – पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए ‘मिशन’ हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001 – सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2002 – स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2004 – सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 – कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 –
दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016- साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
12 जून को जन्मे व्यक्ति
1957 – गीतांजलि श्री – हिन्दी की जानी मानी कथाकार और उपन्यासकार हैं।
1957 – नरेन्द्र सिंह तोमर – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1949 – सुरुज बाई खांडे – छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
1947 – बंडारू दत्तात्रेय – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
1935 – श्यामा – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1932 – ई. श्रीधरन – भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
1932 – पद्मिनि, हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)
जयश्री तल्पड़े, मराठी अभिनेत्री (शर्मीली)।
1915 – सी. के. नागराज राव – कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
12 जून को हुए निधन
2017 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
1999 – जलगम वेन्गला राव – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1989 – निलोफर (राजकुमारी) – तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।
1981 – पी. बी. गजेन्द्रगडकर – भारत के भूतपूर्व सातवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1976 – गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक
1972 – श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
2000 – पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे – लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार व पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं गायक थे।

Leave a Reply