27/07/2024 9:36 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

आज का राशिफल

मेष
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपके किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने के कारण आप कुछ यादगार पर व्यतीत करेंगे। आपको यदि अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह आज दूर होगी। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको कोई मनपसंद काम मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : चाँदी का रंग

—————————————

वृष
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा और आप किसी काम में जोखिम उठाने से बचें। आपके ऊपर बड़ों का साथ व समर्थन बना रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि के मिलने से खुशी होगी और आप अपने खर्चे पर अंकुश लगाए रखें। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम को कर सकते हैं। धन संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा होगा, लेकिन उसमें आप हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मिथुन
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। आपको जनकल्याण के कार्य से जुड़कर किसी काम को करने का मौका मिलेगा और दीर्घकालीन योजनाएं बढ़ेंगी, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई काम आज आपका सिरदर्द बन सकता है, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कर्क
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने निजी मामलों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। माताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें आज समस्या हो सकती है। यदि आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर घर परिवार में कुछ चल रही कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे, तो आपको उनका समाधान भी मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

सिंह
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपको कुछ नए कामों को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए आप कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरकर आएगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कन्या
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र के सभी कामों को समय रहते पूरा करेंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और दिक्कतों का सामना करना होगा। व्यापार में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो वह आपसे मिलने आ सकता है। आपको कोई काम के पूरा न होने से निराशा होगी, लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे। संतान से यदि आप कोई उम्मीद लगाएंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

तुला
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है और आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कला व कौशल में भी सुधार आएगा और बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप अपने घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

वृश्चिक
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए व्यापार संबंधी कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आप अपनी योजनाओं को बनाते समय कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से पूरा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

धनु
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सभी मसलों को सावधानी से निपटना होगा । आप वरिष्ठ सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अपने किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने की जो योजनाए चल रही थी, तो वह भी आज पूरी होगी। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत सकती है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा होगा और कुछ नए लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

मकर
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आने वाला है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और आपके व्यापार की गति भी आज थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपकी किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो वह गलत हो सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा से संबंधित कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कुंभ
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होंगे। आपको आज छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपको रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा और आपका कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपको यदि किसी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो वहां अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। किसी कानूनी मामले में आपको समस्या होगी, लेकिन आपके किसी भाई बंधु की मदद से वह दूर हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मीन
13-06-2023

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप सभी कामों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। किसी निवेश संबंधी मामले में आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। आपके कुछ काम आपका सिरदर्द बनेंगे, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

————————————–

Leave a Reply