27/07/2024 5:23 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया ?
21 जून, 2015 को पहला अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में 35 हजार से अधिक लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्‍ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे। इस समारोह ने दो गिनेस रेकॉर्ड्स की स्थापना की। सबसे बड़ी योग क्लास 35,985 लोगों के साथ और 84 देशों के लोगों द्वारा इस आयोजन में एक साथ भाग लेने का रेकॉर्ड बना।

21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1756 – जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
1768 – मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1944 – बर्लिन पर भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई.
1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
1953 – पाकिस्तान के इतिहास में लगातार दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली प्रधानमंत्री भी थीं।
1957 – एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1975 – वेस्टइंडीज टीम ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया था।
1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
2002 – यूरोपियन यूनियन (EU) के 15 राष्ट्राध्यक्षों की स्पेन में बैठक शुरू
2004 – चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया.
2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2012 – आॅस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।
21 जून को जन्मे व्यक्ति
1826 – लॉर्ड डफरिन 1884 से 1888 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहे थे
1912 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का जन्म.
1921 – अर्नेस्टीन जेन गेराल्डिन रसेल 1940 और 1950 के दशक में एक अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री थी। संयुक्त राज्य अमेरिका
1947 – शिरीन एबादी एक ईरानी वकील हैं जो इरान के पूर्व जज, मानव अधिकार कार्यकर्ता रह चुकी हैं।
1953 – दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बननेवाली बेनजीर भुट्टो का जन्म 21 जून को हुआ था.
1958 – रीमा लागू (21 जून 1958 – 18 मई 2017) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं।
1959 – निम्र अल-निम्र / पुरुष / राजनीतिज्ञ / सऊदी अरब
1987 – मुक्ति मोहन भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।
21th जून को हुए निधन
1527- निकोलो मैकियावेली- इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार। पुनर्जागरण काल के इटली का वह एक प्रमुख व्यक्तित्व था।
1932- जगन्नाथदास रत्नाकर, आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि
1940 – केशव बलिराम हेडगेवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक
21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – अन्तरराष्ट्रीय दिवस
विश्व संगीत दिवस – अन्तरराष्ट्रीय दिवस

Leave a Reply