27/07/2024 2:15 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल

मेष
03-07-2023

आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज घर में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी ज़रूरी काम में अपनों की मदद से आप बहुत खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आपको रोज़गार के उचित अवसर मिलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

वृष
03-07-2023

आज व्यावसायिक दृष्टि से समय शुभ है। सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति का यह उत्कृष्ट समय है। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। मातृ संबंध आपको कुछ अप्रत्याशित तरीके से अत्यधिक लाभ दिला सकते हैं। अनैतिक संबंधो के कारण आपकी छवि धूमिल हो सकती है। आध्यात्मिक खोज आपको अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने में मदद कर सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मिथुन
03-07-2023

पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मज़ाक करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कर्क
03-07-2023

व्यावसायिक लोगों के लिए आकस्मिक लाभ का प्रवाह हो सकता है। इसके कारण आप अपने व्यवसाय संबंधित समस्याओं को हल करने में पहल और अधिक रुचि ले सकते हैं। साझेदारी से आपके लिए कुछ बेहतरीन प्रोत्साहन मिल सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत कर सकते हैं। बच्चे जो भी कार्य करेंगे, चाहे पढ़ाई हो अथवा कोई भी अतिरिक्त गतिविधि वे हर जगह प्रशंसा अर्जित कर पाएंगे। किसी बुजुर्ग पारिवारिक सदस्य का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

सिंह
03-07-2023

आपके पारिवारिक रिश्ते मज़बूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। नए दम्पत्तियों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी. व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। सुबह उठकर धरती मां को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

—————————————

कन्या
03-07-2023

व्यवसायी अपने व्यावसायिक कौशल और निर्णय लेने की क्षमता के कारण उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएंगे। आर्थिक लाभ अर्जित करने के अप्रत्याशित रास्ते भी आपके लिए खुलने की संभावना है। बच्चे थोड़े शरारती हो सकते हैं। जो उनके लिए भी परेशानी का कारण बन सकती है। पढ़ाई में अच्छा करने के लिए उनकी ओर से अधिक केंद्रित और ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

तुला
03-07-2023

आज आप हर असंभव को संभव बनाने की ताकत रखेंगे। आप अपने हर काम में सफल होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की बनी रहेगी। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ज़रूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

वृश्चिक
03-07-2023

इस अवधि के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नाम और शोहरत हासिल करेंगे। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और आपको महत्पूर्ण अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाए पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुखद रहेंगे। किन्तु आपके रिश्तेदारों के साथ आपका मतभेद हो सकता है। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए अपना अधिक ध्यान रखिए।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

धनु
03-07-2023

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का योग भी बन रहा है। इस राशि के जो लोग कुंवारे हैं और अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी तलाश रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपकी यात्रा शुभ रहेगी। साथ ही सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मकर
03-07-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है। व्यावसयिक संदर्भ में चीजें जस की तस रहेंगी। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। आपके जीवनसाथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत हो सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। प्रेम-संबंध में तनातनी का माहौल रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

कुंभ
03-07-2023

आज आपको किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है।आप परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए। साथ ही पैसों का लेन-देन करने से भी आज के दिन आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मीन
03-07-2023

आज का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करना चाहिए। आने वाले समय में सफलता आपके साथ होगी। व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा और पारिवारिक सदस्यों के मध्य एकता रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

Leave a Reply