27/07/2024 12:55 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (10-07-2023)

मेष
10-07-2023

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीजे खाने से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृष
10-07-2023

आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति की राय लाभकारी होगी। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। एकाग्रचित होकर कार्य करें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में यथोचित वृद्धि होगी। आज आप व्यवसायीक कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

—————————————

मिथुन
10-07-2023

आज आप में से कुछ के लिए इधर-उधर की भागदौड़ रहेगी। देरी और बाधाएं भी कई बार चिंता का कारण बनेंगी। धैर्य रखें, क्योंकि समय इतना भी बुरा नहीं है, जितना कि यह आपको इस समय दिख रहा है। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ तनातनी संभव है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

कर्क
10-07-2023

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी को सफलता मिलाने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

सिंह
10-07-2023

आज धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। मानसिक रूप से भी ताजगी का अहसास होगा और मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

कन्या
10-07-2023

आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे, लेकिन अगर आपने जल्दबाजी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किन्तु आत्मविश्वास और कौशल के बल पर आप विजयी बनेंगे। आपका अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा। यात्रा हो सकती है, जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं, आप अपने दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

तुला
10-07-2023

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियाँ आयेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला था।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : गेरूआ रंग

—————————————

वृश्चिक
10-07-2023

आज आप खुद का व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं। धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके व्यापार में धन लाभ होने के आसार भी नजर आ रहे हैं, लेकिन आज आपके रूखे व्यवहार के चलते जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी रहेगी। भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

धनु
10-07-2023

अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें, विशेष कर कमर के निचले हिस्से के प्रति। रक्त सम्बन्धी समस्याएं अत्यधिक परेशान कर सकती हैं। यदि लम्बे समय से ऋण के लिए परेशान हैं, तो इस सप्ताह वह आपको मिल सकता है। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है, अतः यदि बहुत आवश्यक ना हो तो उसे अभी कुछ समय के लिए स्थगित रखें। संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मकर
10-07-2023

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे। आपाके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे। आज विद्यार्थियों का मन पढाई से हट सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

कुंभ
10-07-2023

कुंभ राशि वालों को माता का सानिध्य प्राप्त होगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आज आप दूसरों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। कुछ व्यावसायिक यात्राएं होंगी। आप अध्ययन में गहरी रुचि रखेंगे। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आर्थिक सुधार होगा और धन आपकी तरफ आएगा। आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं। चोट या दुर्घटना की भी संभावना है। संभलकर रहें। मन में किसी तरह का शक रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

—————————————

मीन
10-07-2023

आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। कामों सफलता मिलेगी। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

————————————–

Leave a Reply