28/10/2024 6:50 am

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (15-07-2023)

मेष
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपने करीबियों का सहयोग बना रहेगा और आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिजनों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यदि आपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो वह आपको समस्या दे सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

वृष
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में यदि किसी समझौते पर हस्ताक्षर करें, तो उसमें सावधानी बरतें। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। कुछ नवीन विषयों में आज गति आएगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : चांदी का रंग

—————————————

मिथुन
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप भावनाओं में किसी से कोई वादा ना करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता से किसी काम को समय से पहले पूरा कर देंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत लीक ना करें। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

कर्क
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यक्तिगत मामलों को गति मिलेगी और आप किसी बड़े लक्ष्य को तेजी से पूरा करेंगे। बड़े सदस्यों का सहयोग और सानिध्य मिलने से आप हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। जीवनसाथी के करियर में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनसे आपको घबराना नहीं है। आपकी तरक्की के मार्ग में आपके कुछ विरोधी विरोध कर सकते हैं। मित्रों के साथ आज आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी बिताएंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

सिंह
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपके निरंतर किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कुछ योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा और परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आज आप परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कन्या
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें और खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। मित्रों से संबंधों में घनिष्ठता आएगी। आपने यदि किसी से वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। माताजी को आप किसी से मेल मिलाप करने घर से बाहर लेकर जा सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

तुला
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा और आप जल्दी किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो कोई आपके धन का इस्तेमाल कर सकता है। लेनदेन के मामलों में आप सावधानी बरतें। कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी और किसी महत्वपूर्ण काम को करने में आप धैर्य रखें, तभी वह पूरा हो सकेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गेरुआ रंग

—————————————

वृश्चिक
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए अध्ययन और अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी बड़े लक्ष्य पर आपको फोकस बनाएं रखना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और पारिवारिक मामलों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। बड़ों की बातों को सुने और उनका पूरा सम्मान करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपके चारों तरफ का वातावरण सुखमय रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

धनु
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रेम में सहयोग की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी आप उसका फायदा ले सकेंगे और किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी निवेश को करते समय आप सावधानी बरतें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

—————————————

मकर
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। दोस्तों के साथ आपका विश्वास बना रहेगा। कुछ नए लोगों का आपका पूरा साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। आप अपने विभिन्न कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे, तो समस्या नही होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग रंग

—————————————

कुंभ
15-07-2023

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन होने से आपका खर्च भी बढ़ सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य में तेजी दिखानी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप अपने घर में कुछ कीमती वस्तुओं का संग्रह भी कर सकते हैं। परंपरागत कार्यों में आप आगे बढे़गे। आज का दिन आपके भौतिक संसाधनो में वृद्धि लेकर आने वाला है। कामकाज के तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मीन
15-07-2023

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और रचनात्मक कार्य में भी आप पूरी रूचि दिखाएंगे, लेकिन आप अपने किसी महत्वपूर्ण मामले में बहुत ही सूझ बूझ दिखाएं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी और अपने सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और करिबियों का साथ और सहयोग आज बना रहेगा। आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

Leave a Reply