27/07/2024 9:15 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

देव हरसंग धार में हुआ हरियाली साजी पर्व का आयोजन

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

सोलन व शिमला जिला की सीमा पर चंडी (अर्की) के समीप स्थित देव हरसंग धार में देव हरसंग धार (हरसंग धार बाघल भज्जी) की धार्मिक उत्थान एवं कल्याण सभा की ओर से रविवार को हरियाली साजी पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया। देव हरसंग धार में आयोजित पर्व में पारंपरिक तरीके से हरियाली साजी पर्व में देव हरसंग बड़ोग,देव हरसंग कश्लोग व देव हरसंग चनावाग का ऐतिहासिक मिलन हुआ। पर्व में हजारों लोग देव मिलन के साक्षी बने। मूल स्थान देव हरसंग धार मंदिर प्रबंधक समिति के प्रधान परस राम ठाकुर व सचिव प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि पर्व में देव हरसंग में हरियाली साजी पर्व पूजा समारोह,तीन देवताओं का नृत्य और बैठक नरमाला मुख्य आकर्षण रहा। पर्व में दूर-दूर से आए श्रद्धालु रोमांचक मिलन के साक्षी बने। इस मौके पर प्रबंधक समिति की ओर से श्रद्धालुओं को भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व सीपीएस एवं विधायक अर्की संजय अवस्थी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने थे। लेकिन प्रदेश भर में भारी वर्षा के चलते आपदा की स्थिति का जायजा लेने के चलते मंत्रियों द्वारा अपने निजी कार्यक्रम स्थगित कर दिए है जिसके चलते कार्यक्रम में शामिल नही हो सके। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के प्रधान परस राम ठाकुर,सचिव प्रकाश चंद शर्मा,सह सचिव श्याम शर्मा,कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद वर्मा,मुख्य सलाहकार बाबूराम शर्मा,उप प्रधान दिलाराम शर्मा,पुजारी मुंशी राम शर्मा,हरिराम सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply