27/07/2024 8:19 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

19 जुलाई – आज का इतिहास

आज मंगल पांडे जी का जन्मदिन

 

👤 मंगल पाण्डेय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। तत्कालीन अंग्रेजी शासन ने उन्हें बागी करार दिया जबकि आम हिंदुस्तानी उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में सम्मान देता है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में सन् 1984 में एक डाक टिकट जारी किया गया। तथा मंगल पांडे द्वारा गाय की चर्बी मिले कारतूस को मुँह से काटने से मना कर दिया था,फलस्वरूप उन्हे गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई|

19 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये

🎪 स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध 1333 में हुआ जिसमें अंग्रेजो ने स्कॉटों पर निर्णायक जीत दर्ज की।

🎪 प्रशिया के बर्लिन में 1510 को 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।

🎪 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को 1553 में नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।

🎪 किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने 1702 में चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।

🎪 बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में 1763 को ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।

🎪 चार्ल्स डार्विन 1836 में मैक्सिको के असेनसियान शहर पहुंचे।

🎪 पहला महिला अधिकार सम्मेलन 1848में न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया।

🎪 ताइपिंग विद्रोह में 1864 को नानकिंग के तीसरे युद्ध में चीनी साम्राज्य ने अंततः ताइपींग को पराजित कर दिया।

🎪 फ्रांस ने 1870 में प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

🎪 फ्रांस की राजधानी पेरिस में 1900 को पहली मेट्रो रेल चली थी। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।

🎪 प्रथम विश्व युद्ध फ्रोमेल्स के युद्ध में ब्रिटिश और आस्ट्रेलियाई सेना ने 1916 में जर्मन सेना पर हमला किया।

🎪 फ्रांस में 1926 को एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।

🎪 एडोल्फ हिटलर ने 1940 में ग्रेट ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया।

🎪 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने 1941 में ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।

🎪 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने 1943 में रोम पर आक्रमण किया।

🎪 पहली बार 1961 को विमान में फिल्म दिखायी गयी।

🎪 जॉय वॉकर 1963 में विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।

🎪 अमेरिका ने 1967 में चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया।

🎪 भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय 1969 में लिया।

🎪 अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने 1969 में यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।

🎪 भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां 1974 में लंदन से नयी Delhi लायी गयी।

🎪 नेपाल में 1976 को सागरमाथा पार्क बनाया गया।

🎪 निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति 1979 में सफल हुई।

🎪 रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता 1995 में सम्पन्न।

🎪 आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने 1997 को तीन साल में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की जो 20 जुलाई की दोपहर से लागू होनी थी।

🎪 नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने 2001 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया;

🎪 सन 2001 से ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।

🎪 रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को 2003 वको अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

🎪 तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर 2004 में एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।

🎪 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2005 में अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।

🎪 लेबनान में 2006 को इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।

🎪 इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 2007 में 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।

🎪 अमेरिका ने 2008 में प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

Leave a Reply