27/07/2024 9:34 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

 

25 जुलाई – आज का इतिहास

आज सुधीर फडके जी का जन्मदिन

 

👤 सुधीर फडके (25 जुलाई 1919 – 29 जुलाई 2002) ख्यातलब्ध मराठी एवं हिन्दी संगीतकार तथा गायक थे। वे मराठी फिल्मों एवं मराठी सुगम संगीत के प्रतीक थे और पाँच दशकों तक इस क्षेत्र में छाए रहे। मराठी के अतिरिक्त उन्होने हिन्दी फिल्मों के लिए भी संगीत रचना की। वे बाबूजी के नाम से प्रसिद्ध थे। शास्त्रीय संगीत पर आधारित गीतों की संगीत संरचना में वे सिद्धहस्त थे। 1961 में आई फिल्म भाभी की चूड़ियाँ में दिया गया उनका संगीत अत्यन्त लोकप्रिय हुआ।

25 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये

🎯 एम्सटर्डम ने 25 जुलाई 1585 में 45 रोमन कैथोलिक पर प्रतिबंध लगाया।

🎯 फ्रांस ने 1689 में इंग्लैंड पर आक्रमण की घोषणा की।

🎯 कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली नौका दौड़ का आयोजन 1813 में हुआ।

🎯 नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने 1814 में ब्रिटेन को हरा दिया।

🎯 इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन 1837 को किया गया।

🎯 बेनिटो मुसोलिनी गिरफतार 25 जुलाई 1943 में इटली के प्रमुख के पद से बर्खास्त।

🎯 आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने 1948 में भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।

🎯 अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने 1963 को परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

🎯 ज्ञानी जैल सिंह ने 25 जुलाई 1977 में भारत के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

🎯 दुनिया के पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म आज ही के दिन 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ था।

🎯 रंगास्वामी वेंकटरमन 25 जुलाई 1987 में भारत के आठवें राष्ट्रपति बने।

🎯 एस डी शर्मा 25 जुलाई 1992 में भारत के नाैंवे राष्ट्रपति बने।

🎯 जॉर्डन और इजरायल के बीच 46वर्षों से चल रहा युद्ध 1994 को समाप्त हुआ।

🎯 जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने 1994 में वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।

🎯 के आर नारायणन 1997 में भारत के दसवें राष्ट्रपति बने।

🎯 कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज 2001 में इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।

🎯 पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी 2004 में रिहा हुये।

🎯 प्रतिभा पाटिल ने 2007 में भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।

🎯 उत्तर-पूर्व इराक में 2008 को महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।

🎯 गुजरात में 2017 को बाढ़ आने से 70 से ज्यादा लोग मरे।

 

Leave a Reply