27/07/2024 2:09 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (29-07-2023)

मेष
29-07-2023

आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा होगा। भगवान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। वैचारिक मतभेद दूर होने के साथ ही आज किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। विचारों का तालमेल बनाये रखना बहुत जरूरी होगा। रिश्तों की अच्छाई तभी उभरकर आएगी। स्नेहीजनो से भेंट-उपहार मिल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

वृष
29-07-2023

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा लाभ देने वाला रहेगा। यदि आज आपको स्वास्थ्य में कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो आपको उसे दूर करने के लिए तुरंत डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए, नहीं तो वह रोग बड़ा हो सकता है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। यदि आज आप अपने बिजनेस में किसी तरह का कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने किसी सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

मिथुन
29-07-2023

आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। आपको बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद चंदन रंग

—————————————

कर्क
29-07-2023

आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। भाग्योदय की संभावना के बीच कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करेंगे, तो निश्चित सफल होंगे। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। आप धैर्य रखें। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने या डिनर के लिए जा सकते हैं। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

सिंह
29-07-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यवस्था लेकर आएगा। आज यदि आप किसी डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो वह पूरी ना होने के कारण आपको निराशा हाथ लग सकती है, जिसके कारण आपको तनाव होगा। आज आप अपने किसी आवश्यक कार्य को पुरा करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव मिल सकता है। संतान के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

कन्या
29-07-2023

आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी। अगर आप छोटे स्तर पर कोई व्यापार शुरु करना चाहतें हैं तो उसके लिये दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला रंग

—————————————

तुला
29-07-2023

आज आपको कामकाज में धनलाभ होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। नौकरी में भी उच्चाधिकारियों का सहयोग म‍िलेगा। आज अगर कहीं भूमि-जायदाद संबंधी विवाद है तो उसका भी समाधान हो जाएगा। आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

वृश्चिक
29-07-2023

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें अपने कार्यों में सफलता मिलेगी, उनके जनसमर्थन में इजाफा होगा। बिजनेस में लाभ पाने के लिए आज आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें करने में बहुत सोच विचार करना पड़ेगा। भाईयों के साथ यदि आपके संबंधों में कुछ तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

धनु
29-07-2023

आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित होगा। कुवारें युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। हर कोई आपके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मकर
29-07-2023

मकर राशि वाले आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। वैवाहिक योग बनेंगे। आज सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। क‍िसी र‍िश्‍ते में आज बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नफरत की जगह प्यार को अपनी जिंदगी में शामिल करें। क्योंकि प्यार एक ऐसा एहसास है जो आपको कभी हारने नहीं देगा। बुजुर्गों तथा मित्रों से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

कुंभ
29-07-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ उथल-पुथल भरा रहेगा। आज आपकी व्यवस्था व योजना को किसी शत्रु के कारण देरी से लागू करेंगे जिसका आपको लाभ कम मिलेगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद की आवश्यकता होगी। यदि आज आप अपने मन की रणनीति को दूसरों को बताएंगे, तो आपको हानि होगी। स्वास्थ्य में यदि कोई कष्ट पनप रहा था, तो आज उसमें सुधार होगा। विद्यार्थियों को आज किसी की मदद की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मीन
29-07-2023

आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार नजर आयेगा। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरूरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें नहीं तो पैसा फंस सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

 

Leave a Reply