27/07/2024 5:29 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

 

29 जुलाई – आज का इतिहास

आज जे आर डी टाटा का जन्मदिन

 

👤 जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा या जे आर डी टाटा (29 जुलाई, 1904 – 29 नवंबर, 1993) भारत के वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगो के अग्रणी थे। वे रतनजी दादाभाई टाटा और उनकी फ्रांसीसी पत्नी सुज़ेन्न ब्रीरे के पांच संतानो मे से दुसरे थे। वे दशको तक टाटा ग्रुप के निर्देशक रहे और इस्पात, इंजीनीयरींग, होट्ल, वायुयान और अन्य उद्योगो का भारत मे विकास किया। 1932 में उन्होंने टाटा एयरलाइंस शुरू की। भारत के लिए महान इंजीनियरिंग कंपनी खोलने के सपने के साथ उन्होंने 1945 में टेल्को की शूरूआत की जो मूलतः इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव के लिए थी। उन्हे वर्ष 1957 मे पद्म विभूषण और 1992 में भारत रत्न से सम्मनित किया गया।

29 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये

💠 जेम्स VI को 1567 में स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।

💠 र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी 1748 में भारत पहुंची।

💠 यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने 1858 में हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।

💠 भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना 1876 में की गई।

💠 न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन 29 जुलाई 1899 में किया गया।

💠 मोहन बगान ने 1911 में आर्इएफ शील्ड पहली बार जीता।

💠 जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता 1921 में चुने गये।

💠 जापानी सेना ने 1937 में चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।

💠 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने 1941 ईसवी को चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।

💠 ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर 1949 में प्रसारण शुरू हुआ।

💠 संयुक्त राष्ट्र ने 1957 में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।

💠 मॉस्को ओलंपिक में भारत ने 1980 को हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।

💠 ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी 1981 में हुई थी।

💠 चीन ने 1996 में लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

💠 सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में 2000 को प्रक्षेपित किया गया।

💠 सीमा भदौरिया ने 29 जुलाई 2000 को अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा।

💠 श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 2006 में 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।

💠 वैज्ञानिकों ने 2007 में एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।

💠 इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने 2008 में सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता

💠 सिस्टम प्रशासक प्रशंसा दिवस (जुलाई में अंतिम शुक्रवार), अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवससिस्टम प्रशासक प्रशंसा दिवस (जुलाई में अंतिम शुक्रवार), अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवससिस्टम प्रशासक प्रशंसा दिवस (जुलाई में अंतिम शुक्रवार), अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवससिस्टम प्रशासक प्रशंसा दिवस (जुलाई में अंतिम शुक्रवार), अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवसके लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।

💠 संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 2010 को 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया।

💠 फ्रांस के कांस के एक होटल से 2013 में 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।

💠 इराक में 29 जुलाई 2013 में एक कार बम हमले में 44 लोगों की मौत हो गई।

💠 पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान में 29 जुलाई 2013 को तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार हो गए।

29 जुलाई महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

💠 विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)

 

Leave a Reply