27/07/2024 9:22 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

 

15 अगस्त – आज का इतिहास

आज स्वतंत्रता दिवस

 

🔥 भारत का स्वतंत्रता दिवस, हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। इस दिन को झंडा फहराने के समारोह, परेड और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है। भारतीय इस दिन अपनी पोशाक, सामान, घरों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर इस उत्सव को मनाते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ देशभक्ति फिल्में देखते हैं, देशभक्ति के गीत सुनते हैं।

15 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाये

💮 पनामा शहर 1519 में बनाया गया।

💮 ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1772 में विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालत के लिए फैसला लिया।

💮 ईस्ट इंडिया रेलवे ने 1854 में कलकत्ता(अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।

💮 इंडियन बैंक – स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त 1907 को इसकी स्थापना हुई।

💮 द्वितीय विश्व युद्धः कोरियाई मुक्ति दिवस 1945 में मनाया जाता है

💮 युगवाणी (पत्रिका) – देहरादून (उत्तराखण्ड) से 1947 में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका। यह आरंभ एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था जो कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।

💮 स्वतंत्रता दिवस – भारत को 1947 में अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

💮 पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

💮 रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र 1947 में स्थापित किया गया।

💮 भारत में 1950 को 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।

💮 बहरीन ब्रिटेन के शासन से 1971 में आजाद हुआ।

💮 पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड 1972 में लागू किया गया।

💮 बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन 1975 में हुआ।

💮 फ़रीदाबाद 1979 में हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।

💮 राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का 1982 को दिल्ली में उद्घाटन किया गया।

💮 क्लार्क ने 1989 में दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

💮 जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण 1990 में किया गया।

💮 सूडान के खार्तूम में 1994 को आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।

💮 उत्तरी आयरलैंड में 1998 को ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।

💮 उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक 2000 में आपस में मिले।

💮 संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2002 में इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।

💮 लारा 2004 में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

💮 दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 2007 को 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।

💮 स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2008 में संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

15 अगस्त महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

💮 स्वतंत्रता दिवस।

💮 बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस।

💮 द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस।

💮 जापान पर विजय दिवस

Leave a Reply