27/07/2024 9:24 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (17-08-2023)

मेष
17-08-2023

आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर में कुछ बदलाव आ सकते हैं। ये बदलाव आपको जीवन में पॉजिटिव फील करा सकते हैं। आप कुछ चीज़ों को नये सिरे से शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन राहत देने वाला रहेगा। आप मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप किसी से किया गया वायदा भी पूरा कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

वृष
17-08-2023

वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं और आपको इससे निपटना होगा। सोच समझकर निवेश करना चाहिए। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। काम से संबंधित यात्रा अमल में आ सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे। कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें। पढ़ाई या अपने कार्यक्षेत्र में बच्चे बहुत अच्छा करेंगे, जिससे आपका मान—सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक परिवेश आनंददायक रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

मिथुन
17-08-2023

आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। वो आपकी बातों को पूरी तरजीह देंगे। आपके चेहरे पर खुशी बनी रहेगी। आज आप अपने हर काम को शांतिपूर्वक करेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे हैं, तो आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आप धीरे-धीरे करके अपने सारे काम निपटाते जायेंगे। आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कर्क
17-08-2023

आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, जो व्यक्ति विद्यार्थी हैं उनको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। आप थोड़े चंचल रहेंगे। माता का सुख मिल सकता है। आज आप किसी से विवाद ना करें। नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला रंग

—————————————

सिंह
17-08-2023

किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान—पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : गेरुआ रंग

—————————————

कन्या
17-08-2023

स्टूडेंट्स के लिये आज दिन बहुत ही फेवरेबल रहेगा। आप पढ़ाई को पूरा इंज्वॉय करेंगे। कठिन विषयों को दूसरे तरीके से समझने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी। अगर आप ज्वैलरी का बिजनेस करते हैं, तो आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अगर आप घर के किसी फंक्शन के लिये कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो आज खरीद सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सब लोग आपसे खुश रहेंगे। आप बच्चों के किसी कार्य में उनकी मदद कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

तुला
17-08-2023

भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। लेकिन अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। सामाजिक स्तर पर किसी समारोह में शामिल होने के कारण किसी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आज नौकरी पेशा वालों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार को थोड़ा संभलकर रहना होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

वृश्चिक
17-08-2023

यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो साझेदारी में प्रवेश करने का यह एक अच्छा समय है, जो भविष्य में लाभकारी होगा। अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि होगी। परिवार में कोई धार्मिक समारोह या कोई अन्य उत्सव मनाया जा सकता है। लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आप खुश और शांत रहेंगे। विवाह योग्य संतान का रिश्ता पक्का हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

धनु
17-08-2023

आपको जीवनसाथी से प्यार और सहयोग, दोनों मिलेगा। अगर छात्र कोई फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपको अपने गुरु का पूरा साथ मिलेगा। आपको आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के नये मौके मिल सकते हैं। किस्मत आपके साथ रहेगी। जो लोग खान-पान के काम से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बेहतर रहेगा। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। रुटीन एक्सरसाइज आपको फिट रखने में मदद करेगी। ऑफिस में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मकर
17-08-2023

आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ के तनाव की संभावना है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। विवाद न करें। व्यवसाय से संतुष्टि होगी। यात्रा का मन बनेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नया कामकाज शुरू करने के लिए अथवा वर्तमान कार्यों में नयी पद्धति अपनाने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा। घर में सुख शांति रहेगी। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कुंभ
17-08-2023

आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है। पूर्व के लंबित पड़े कार्य आज गति पकड़ेगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मीन
17-08-2023

आज पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे। आज आप प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

 

Leave a Reply