27/07/2024 8:08 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में प्लास्टिक वैन पर जन जागरूकता अभियान तथा राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता पर निकली गयी जागरूकता रैली।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में प्लास्टिक वैन पर जन जागरूकता अभियान तथा राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा छठी से दसवीं तक के बच्चों ने तथा भाषण प्रतियोगिता में जमा एक व जमा दो के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने प्लास्टिक के पुनर्चक्रण हेतु प्लास्टिक तथा कागज से कलात्मक वस्तुएं बनाई। बच्चों ने सतत पोषणीय विकास,पर्यावरण संरक्षण पर भाषण के माध्यम से बच्चों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम प्रभारी शीला देवी,ईको क्लब प्रभारी मंजूबाला ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के उपायों से अवगत कराया।

Leave a Reply