27/07/2024 9:54 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

कांग्रेस के मंडल उपाध्यक्ष दीपराम चौहान की अध्यक्षता में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर ग्राम पंचायत बागा करोग में कांग्रेस के मंडल उपाध्यक्ष दीपराम चौहान की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों व ग्राम पंचायत बागा की प्रधान व सदस्यों सहित अन्य लोगों ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। इस मौके पर सभी लोगों ने पौधरोपण भी किया जिसमे बेहड़ा व रीठा के पोधे लगाए गए। इसके साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। जिला सोलन कांग्रेस के सचिव चौहान कृष्णा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बागा करोग के उपप्रधान श्यामलाल,जिला कांग्रेस सचिव चौहान कृष्णा,आदर्श महिला मंडल बागा की प्रधान सुखदेई चौहान,किरण चौहान,मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव पंवर,भाग सिंह,सुशांत चौहान,गरजाराम चंदेल,रूपलाल चौहान,महेन्द्र चौहान,आकाश चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply