28/10/2024 6:50 am

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

 

22 अगस्त – आज का इतिहास

आज हरिशंकर परसाई का जन्मदिन

 

👤 हरिशंकर परसाई (जन्म- 22 अगस्त, 1922, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश; मृत्यु- 10 अगस्त, 1995, जबलपुर) हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार थे। ये हिंदी के पहले रचनाकार थे, जिन्होंने व्यंग्य को विधा का दर्जा दिलाया और उसे हल्के-फुल्के मनोरंजन की परंपरागत परिधि से उबारकर समाज के व्यापक प्रश्नों से जोड़ा। उनकी व्यंग्य रचनाएँ हमारे मन में गुदगुदी ही पैदा नहीं करतीं, बल्कि हमें उन सामाजिक वास्तविकताओं के आमने-सामने खड़ा करती हैं, जिनसे किसी भी व्यक्ति का अलग रह पाना लगभग असंभव है। लगातार खोखली होती जा रही हमारी सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था में पिसते मध्यमवर्गीय मन की सच्चाइयों को हरिशंकर परसाई ने बहुत ही निकटता से पकड़ा है। सामाजिक पाखंड और रूढ़िवादी जीवन–मूल्यों की खिल्ली उड़ाते हुए उन्होंने सदैव विवेक और विज्ञान सम्मत दृष्टि को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। उनकी भाषा-शैली में एक ख़ास प्रकार का अपनापन नज़र आता है।

22 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाये

📺 नसीरूद्दीन खुसरू को 1320 में गाजी मलिक ने हराया।

📺 फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध 1627 में हुआ।

📺 ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1639 में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।

📺 रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच 1698 में त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी।

📺 एन। फ्रेंकलिन 1762 में अमेरिकी अखबार न्यूपोर्ट आर आई, मर्करी की पहली महिला संपादक बनी।

📺 अमेरिका ने 1848 में न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।

📺 ऑस्ट्रिया ने 1849 में इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से पहला हवाई हमला किया।

📺 ऑस्ट्रेलिया में सोने के क्षेत्रों की खोज 1851 में हुई।

📺 नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा 1894 को की गई थी।

📺 जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर 1910 में कब्जा किया।

📺 ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच 1914 को बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।

📺 भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय 1918 में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।

📺 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1921 में विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।

📺 जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में 1922को हत्या कर दी गई।

📺 अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रति‍निधियों ने 1944 में संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।

📺 विश्व के पहले परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाज़ ने 1962 में वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की।

📺 अमेरिका में 1969 को समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत।

📺 केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 1978 में 83 साल की उम्र में निधन हुआ।

📺 राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 1979 में लोकसभा भंग की।

📺 राज्य सरकार ने 1996 में मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया।

📺 अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना 1999 को लागू हुई।

📺 काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन 2002 को सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।

📺 मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने 2007 में पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया।

📺 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर 2007 को सुरक्षित उतरा।

📺 मध्य प्रदेश सरकार ने 2008 में बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया।

📺 सीरिया के गृहयुद्ध में 2012 को 47 लोग मारे गए।

📺 केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच 2012 को युद्ध में 48 लोग मारे गए।

 

Leave a Reply