27/07/2024 1:14 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

जिला कांग्रेस के सचिव चौहान कृष्णा ने भीम सिंह ठाकुर को प्रदेश महासचिव पद पर पदोन्नति मिलने पर दी बधाई

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

सोलन जिला कांग्रेस के सचिव चौहान कृष्णा ने युवा कांग्रेस सचिव एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर को प्रदेश महासचिव पद पर पदोन्नति मिलने पर बधाई दी है। सोलन जिला कांग्रेस के सचिव चौहान कृष्णा ने कहा कि भीम सिंह ठाकुर पिछले कई वर्षों से युवा कांग्रेस के बूथ सदस्य से लेकर प्रदेश सचिव तक संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे बखूबी निभाएंगे। सोलन जिला कांग्रेस के सचिव चौहान कृष्णा ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन वीवी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी,अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी,जिला सोलन कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार,अर्की कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश कश्यप का आभार जताया है।

Leave a Reply