27/07/2024 9:44 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम के प्रधान बने वेद प्रकाश शुक्ला

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम की बैठक वरिष्ठ सदस्य लाला शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। गठन के दौरान कार्यकारणी में सदस्य अरुण शुक्ला ने भी प्रधान पद के लिए दावेदारी पेश की। लेकिन सभा सदस्यों द्वारा कार्यकारणी में वेद प्रकाश शुक्ला को प्रधान चुना गया। कार्यकारणी में उपप्रधान जय सिंह ठाकुर,कोषाध्यक्ष तिलक गौतम को सर्वसम्मति से शामिल किया। लाला शंकर,विद्यासागर ठाकुर व पवन ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नवनियुक्त प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने ट्रक ऑपरेटर का धन्यवाद किया। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि ईमानदारी और बिना भेदभाव ट्रक ऑपरेटर के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जो विश्वास आपरेटरों ने उन पर जताया है वे उसके लिए सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे यूनियन को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे। नवनियुक्त प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला व उपप्रधान जय सिंह ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश व मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी,पंजीयक सहायक सोलन का भी धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारणी सदस्य कंपनी परिसर व आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कंपनी के उच्चाधिकारियों से बातचीत समय समय पर करेंगे।

Leave a Reply