27/07/2024 8:53 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (03-09-2023)

मेष
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आपने यदि किसी योजना में पहले धन लगाया था, तो वह आपको अच्छा लाभ देकर जाएगी। आप अपने घर की साफ सफाई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों की ओर अग्रसर रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। विरोधियों से आप सावधान रहें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि कोई बड़ा कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृष
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में यदि बदलाव करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। व्यवसाय में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मिथुन
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के बाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपकी यदि किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना हुआ था, तो वह आज दूर होगा। यदि आप किसी लंबी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

कर्क
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप किसी वाहन को चलाते समय सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में आपको किसी शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। माताजी से आप किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़े।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद रंग

—————————————

सिंह
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने दिखावे के चक्कर में अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपने यदि किसी शेयर मार्केट अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश किया था, तो आपका धन फंस सकता है। माता-पिता से आप अपने गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : चांदी का रंग

—————————————

कन्या
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप व्यवसाय कर रहे लोगों को पार्टनरशिप में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो उनका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

तुला
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। आपका कोई पुराना वाद विवाद लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसे फाइनल करने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती हैं। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। इसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी होगी। आज आप अपने से ज्यादा औरतों के कामों की चिंता करेंगे। आपका कोई प्रिय मित्र आज आपको धोखा दे सकता है, जिनसे आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

धनु
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह भी आज दूर होंगी। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही है उससे संबंधित अपनी मित्रों या परिजनों से सलाह कर सकते हैं। आपको अपने किसी काम में ढील देने से कोई नुकसान हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर-पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

मकर
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य को करने की शुरुआत कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती हैं। व्यवसाय में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवन साथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका किसी नए मकान को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कुंभ
03-09-2023

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आप अपने मन की किसी उलझन को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं । भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मन रखेंगे। आप अपनी फिजूलखर्च के आदत पर रोक लगाएं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होते से माहौल खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मीन
03-09-2023

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई शारीरिक समस्या आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में आपको कोई बड़ा नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी कोई डील होते-होते रुक जाएगी। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आप यदि अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर कोई सलाह मश्वरा करेंगे, तो उनकी सालाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई कलह चल रही थी, तो आज कोई बड़ी बीमारी का भी समस्या बन सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गेरुआ रंग

 

Leave a Reply