27/07/2024 8:34 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

11 सितंबर – आज का इतिहास

आज विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस

 

🔥 हर साल सम्पूर्ण विश्व में 11 सितंबर अन्तर्राष्ट्रीय प्राथमिक चिकित्सा दिवस अथवा विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

11 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎾 ऐलॅक्सैण्डर हैमिलटन अमेरिका के प्रथम वित्त सचिव 1789 में नियुक्त।

🎾 आज ही के दिन वर्ष 1803 को द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध के अंतर्गत दिल्ली लड़ाई की शुरुआत की गयी थी।

🎾 प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन 1896 को शिकागो, अमेरिका में आयोजित हुआ।

🎾 सितम्बर वर्ष 1906 को महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।

🎾 अमेरिकी नौसेना ने 1919 को होंडुरास पर आक्रमण किया।

🎾 आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 1922 को सचित्र दैनिक समाचार पत्र द सन न्यूज पेक्टोरियल का आरंभ हुआ।

🎾 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1939 में इराक और सऊदी अरब ने एक साथ मिलकर जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

🎾 अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का 1941 में निर्माण शुरू हुआ।

🎾 इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली फ्लोरेंस चैडविक 1951 में पहली महिला बनी। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे थे।

🎾 विश्व वन्यजीव कोष का स्थापना 1961 में हुई।

🎾 मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड दि बीटल्स ने 1962 में अपने पहले एकल हिट एलबम लव मी डू के गाने रिकार्ड किए थे.

🎾 भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 1965 में भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा कर लिया था।

🎾 एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट 1968 को दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत

🎾 मिस्र में 1971 में संविधान को अंगीकार किया गया।

🎾 चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का 1973 में सैन्य तख्तापलट हुआ।

🎾 शिकागो में 1893 को विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।

🎾 राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में 1996 को पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।

🎾 अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 2001 को हुए आतंकी हमले में 6 हजार से अधिक लोग मारे गए।

🎾 आज ही के दिन स्वीडन की विदेश मंत्री एना लिंध की 2003 में एक अस्पताल में मौत हुई थी।

🎾 चीन के विरोध के बावजूद 2003 में तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राषट्रपति जॉर्ज बुश मिले।

🎾 गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा 2005 में की।

🎾 पेस और डेम की जोड़ी ने 2006 में अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता।

🎾 भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती 2006 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित।

🎾 प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने 2006 में भारतीय नागरिकता की मांग की।

🎾 स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को 2006 में लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।

🎾 अमेरिकी अंतरिक्ष यान 2006 में अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।

🎾 येरूशलम से सटे डेविड शहर में 2007 को लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।

🎾 रक्षा वैज्ञानिकों ने 2011 में बनायी ल्यूकोडर्मा की अचूक हर्बल औषधि। इस हर्बल द्रव और लगाने के लिए मलहम रूप में होगी। इस दवा के व्यावसायिक उत्पादन और मार्केटिंग के लिए डीआरडीओ ने देश की एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी से करार किया है, जो तकनीकि हस्तांतरण से इसका उत्पादन शुरू करने जा रही है।

11 सितंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🎾 अमेरिका: पेट्रियट डे

🎾 अर्जेंटीना: शिक्षक दिवस

🎾 विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस

 

Leave a Reply

Advertisement