24/01/2025 6:07 am

अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम दाड़लाघाट का प्रतिनिधिमंडल शिमला में मिला मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक दाड़लाघाट

अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम दाड़लाघाट का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से शिमला में मिला। एडीकेएम के नवनियुक्त प्रधान वेदप्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में नवनियुक्त कार्यकारणी के सदस्यों ने मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी से शिमला कार्यालय में मुलाकात की। एडीकेएम के नवनियुक्त प्रधान वेदप्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी व सभा के सदस्यों की मेहनत और प्रयासों से अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन एडीकेएम में नवनियुक्त कार्यकारणी गठित हुई जिसके लिए नवनियुक्त कार्यकारणी ने सीपीएस का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला,उपप्रधान जय सिंह ठाकुर,कोषाध्यक्ष तिलक गौतम,कार्यकारणी सदस्य विद्यासागर ठाकुर,पवन ठाकुर,ब्लॉक अर्की कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर,पूर्व उपप्रधान दाड़ला राजेश गुप्ता,अनिल शर्मा नीलू,राम लाल वर्मा,जय सिंह ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement