27/07/2024 12:02 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

रोचक घटनाएं इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

5 अक्टूबर – आज का इतिहास

आज रानी दुर्गावती जी का जन्मदिन

 

👤 रानी दुर्गावती (5 अक्टूबर 1524 – 24 जून 1564) भारत की एक प्रसिद्ध वीरांगना थीं,जिसने मध्य प्रदेश के गोंडवाना क्षेत्र में शासन किया।उनका जन्म 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर के राजा पृथ्वी सिंह चंदेल के यहाँ हुआ उनका राज्य गढ़मंडला था,जिसका केंद्र जबलपुर था।

5 अक्टूबर को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति

🍁 भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म 1524 में हुआ।

🍁 सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्‍यां ल्‍यूमियरे का जन्म 1864 में हुआ।

🍁 समाज सुधारक तथा स्वतंत्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला का जन्म 1890 में हुआ।

🍁 मैकडोनाल्‍ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्‍म 1902 में हुआ था।

🍁 ध्रुपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का जन्म 1902 में हुआ।

🍁 अर्जेंटीनाई रेस कार ड्राइवर जोसे फ्रोयलैन गोन्ज़ालेज़ का जन्म 1922में हुआ।

🍁 आस्टेलिया के आलराउंडर रिची बेनो का जन्म 1930 में हुआ।

🍁 भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता चो रामस्वामी का जन्म 1934 में हुआ।

5 अक्टूबर को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन

🍁 भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन 1805 को हुआ।

🍁 हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक दुर्गा प्रसाद खत्री का निधन 1937 में हुआ।

🍁 हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन 1981 में हुआ।

🍁 भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का निधन 2003 में हुआ।

🍁 ऐपल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 2011 में 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

Leave a Reply