27/07/2024 9:18 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

क्या कहते है आपके सितारे जानें आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (09-10-2023)

मेष
09-10-2023

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर आपको मानसिक तनाव बना हुआ था,वह आज थोड़ा कम होगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही आपकी परेशानी दूर होने वाली है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

वृष
09-10-2023

आज के दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें। कार्यक्षेत्र में प्रसिद्ध मिलने से आज आप किसी काम को आसानी से कर पाएंगे। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आज आप आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ेंगे। संतान की शिक्षा में आ रही समस्या भी दूर होगी। वाहन के अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मिथुन
09-10-2023

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवन का कुछ नया रहस्य आपके सामने आ सकता है। परिवार के सदस्य अच्छे नाराज हो सकते हैं। किसी की छोटी-मोटी बात भी आज आपको सहन नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम को लेकर कोई समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कर्क
09-10-2023

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी वाहन को चलाने में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें नहीं तो समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों के लिए एक बजट बनाकर चले नहीं तो समस्या आ सकती है। आपकी व्यय बढ़ाने से थोड़ा परेशानी में आ सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

सिंह
09-10-2023

आज का दिन आपके लिए सोचे समझे काम को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों में आपके संबंध अच्छे रहेंगे। यदि किसी बात को लेकर उलझन चल रही थी तो वह भी आज दूर होगी। आप अपने कार्य को किसी दूसरों के भरोसे ना करें। परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो थोड़ी शांति रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

कन्या
09-10-2023

आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप अपने आलस्य के चक्कर में किसी काम को कल पर डालेंगे,जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपके घर का माहौल आज कुछ अशांति पूर्ण रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य का रिटायरमेंट हो सकता है। आप उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

तुला
09-10-2023

आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके व्यवसाय में जितनी आपको अपेक्षा थी उतना धन लाभ आपको नहीं मिलेगा। इस कारण आपका मन तो थोड़ा परेशान रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। उसमें अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। माता-पिता से किसी बात को लेकर ना उलझें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

वृश्चिक
09-10-2023

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यवहार को लेकर आज आपके साथी भी परेशान रहेंगे। आपके मन की किसी इच्छा के पूरा न होने से आपका स्वभाव थोड़ा जिद्दी हो सकता है। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। आपको कोई नया काम करने के लिए सोच विचार करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

—————————————

धनु
09-10-2023

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद की स्थिति में माहौल को शांत करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी सोच हुए सभी काम पूरे होंगे। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में भी यदि कुछ समस्याएं चल रही थी वह भी आज दूर होंगी। किसी नए मकान को खरीदने का सपना पूरा होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : मोरपंखी नीला रंग

—————————————

मकर
09-10-2023

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके पास यदि धन की कमी थी तो वह कमी पूरी होगी। आप खान-पान पर पूरा ध्यान देने की ज़रूरत हैं। माताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था तो उनके कष्टो में वृद्धि हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

कुंभ
09-10-2023

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप प्रसन्न रहने के कारण कोई भी डिसीजन आसानी से ले पाएंगे। परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर दूर जा सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी,उसके बाद ही आपके काम पूरे हो सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मीन
09-10-2023

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें नहीं तो प्रमोशन रुक सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आप किसी बड़े निवेश को करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

Leave a Reply