27/07/2024 8:44 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

सुखु सरकार प्रदेश के लिए दुखु सरकार बन कर रह गई है-इन्द्र पाल शर्मा जिला सह मीडिया प्रभारी

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक

कुनिहार/अक्षरेश शर्मा

प्रदेश की सुखू सरकार आम जनता और हर वर्ग के लिये अब दुखू सरकार बन कर रह गई है। प्रेस को जारी बयान मे जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी इन्द्र पाल शर्मा ने कहा,कि वर्तमान सरकार अपने 10 माह के कार्य काल मे हर मोर्चे पर बिफल रही है। ना जनता से किये वादे पुरे कर सकी है न कर्मचारियो व पैन्शनरो के नये वेतनमान की देय राशि व 8%मह्गाई भते की राशि का भुगतान।

शर्मा ने कहा कि आज 15 तरीख तक पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन और पैन्शनरो को पैन्शन का भुगतान नही हुआ है। जिला परिषद के कर्मचारी 15 दिनो से अन्दोलन पर हैं। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने जब वे विपक्ष मे थे तो विधान सभा मे इनकी मांगो को पुरा करने और सता मे आने पर पहली कैबिनेट मे इन्हे पंचायती राज मे मर्ज करने की घोषंणा की थी। अब सता मे हैं तो अब इनकी मांगो को क्यों पुरा नही किया जा रहा है। शर्मा ने कहा की भाजपा की पुर्व सरकार ने इनको नये वेतनमान दिये जाने की अधिसूचना जारी की थी,उसे भी इस सरकार ने नहीं दिया।इस सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। झूठ की हान्डी एक बार ही चडती है बार बार नहीं ।आने वाले समय मे हिसाब चुकता किया जायेगा।इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग,श्यामा नंद शांडील,सुशील शर्मा,गोपाल कृष्ण,भवानी प्रसाद व ओम प्रकाश राणा ,सत पाल शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply