27/07/2024 10:09 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

17 अक्टूबर – आज का इतिहास

आज अनिल कुंबले जी का जन्मदिन

 

👤 अनिल कुंबले(17 अक्टूबर 1970) भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। यह जिम लेकर के बाद विश्व के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। अनिल कर्नाटक प्रदेश के बंगलोर नगर के निवासी हैं। इनके सम्मान में इस नगर के एक सबसे मुख्य चौराहे को अनिल कुंबले चौराहा का नाम दिया गया है।

17 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎓 ग्रीसवाल्ड विश्वविद्यालय की स्थापना 1456 में हुई। यह उत्री यूरोप का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

🎓 हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद 1806 को हत्या कर दी गयी।

🎓 कलकत्ता बंदरगाह को 1870 में एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

🎓 जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री 1878 में चुने गये।

🎓 वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए 1888 में आवेदन किया।

🎓 बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा 1912 में की।

🎓 प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने 1917 को पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।

🎓 प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी 1933 में जर्मनी से अमेरिका चले गये।

🎓 द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर 1941 में हमला किया।

🎓 मदर टेरेसा को 1979 में शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

🎓 पश्चिम एशिया शांति वार्ता 2000 को सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।

🎓 चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में 2003 को सफलता प्राप्त की।

🎓 ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास वेरनारन गॉड लिटिल को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा 2003 को की गई।

🎓 न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क 2004 में भारत पहुँची। गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।

🎓 आयरिश लेखिका एनी एनराइट को 2007 में उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

🎓 एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने 2008 में निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।

🎓 हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने 2009 में पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

Leave a Reply