27/07/2024 9:22 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

यूथ फार्मर क्लब व रामलीला क्लब स्यार द्वारा दुर्गापूजा के आयोजन के उपरांत विजयदशमी पर पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

पंचायत दाड़लाघाट के यूथ फार्मर क्लब व रामलीला क्लब स्यार द्वारा नवरात्रों में दुर्गापूजा के आयोजन के उपरांत विजयदशमी के मौके पर पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी ने भी विशेष रूप से शिरकत कर हवन-यज्ञ करके पूर्णाहुति डालकर मां भगवती का आशीवार्द लिया। हवन यज्ञ में दुर्गा पूजा के समस्त सदस्यों ने भी अपनी आहुतियां डाली। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी ने सभी को विजयदशमी के शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कल्याण समिति स्यार के सदस्यों ने सीपीएस संजय अवस्थी के समक्ष कुछ समस्याओं को भी रखा। जिसको गम्भीरतापूर्वक से सीपीएस ने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके इलावा कल्याण समिति स्यार के सदस्यों ने सीपीएस को पूर्व में हुई मांगो को पूरा करने के लिए आभार जताया। इस मौके पर क्लब प्रधान अतुल चंदेल,उपप्रधान विकास कौशल,कल्याण समिति स्यार के प्रधान रूप चंद चंदेल,महासचिव राम रत्न चंदेल,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर,सत्यापाल ठाकुर,जय चंद चंदेल,अरुण शुक्ला,वेद शुक्ला,कमलकांत चंदेल,कुलदीप चंदेल,मेला कमेटी के प्रधान राजेश गुप्ता,पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल,तिलक गौतम,रविकांत पाठक,नीरज कपिला,पदम देव,रमेश,जयदेव,प्रेम चंदेल,मोनू,अनु,नीरज सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply