27/07/2024 8:44 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

बी एल स्कूल की छात्रा आयुषी पंवर का नेवी में चयन पर विद्यालय में किया सम्मानित

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक,कुनिहार(ब्यूरो):
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा आयुषी पंवर का नेवी में चयन होने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की हमे यह बड़े गर्व की बात है की इस विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा आयुषी पंवर का चयन नेवी में हुआ है जिसके लिए वह 19 नवम्बर को उड़ीसा में नेवी प्रशिक्षण केंद्र में ज्वाइन करेगी I विद्यालय आने पर आयुषी पंवर उनके माता पिता तारा पंवर और चंदर मोहन पंवर का फुल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया और विद्यालय अध्यक्ष ने मिठाई खिला कर आयुषी पंवर और उनके माता पिता की बधाई दी I विद्यालय अध्यक्ष , मुख्याध्यापिका और विद्यालय प्रधानाचार्य ने आयुषी पंवर को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया I आयुषी पंवर ने विद्यालय में अपने माता पिता , विद्यालय प्रबंधन , अपने गुरुवों का इस उपलब्धि के लिए धन्यावाद व्यक्त किया और बताया की विद्यालय में एन सी सी कैडेट् होने के नाते देश भक्ति का जज्बा पैदा हुआ जिसके कारण में इस मुकाम तक पहुँच पाई हु I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की आयुषी विद्यालय में आल राउंडर छात्रा थी उसका एन सी सी , एन एस एस , स्पोर्ट्स में उम्दा प्रदर्शन रहता था I उन्होंने बताया की इस उपलब्धि से विद्यालय का , माता पिता का, इलाके का नाम रोशन हुआ है I

Leave a Reply