27/07/2024 12:17 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

15 नवंबर – आज का इतिहास

आज नवजात शिशु देखभाल सप्ताह

 

👶 नवजात शिशु देखभाल सप्ताह देश में प्रतिवर्ष 15 से 21 नवंबर मनाया जाता है। इस सप्ताह को मानने का उद्देश्य बच्चे की उत्तरजीविता और विकास के लिए नवजात शिशु की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। नवजात एवं मातृ उत्तरजीविता के लिए पीड़ा, जन्म और जन्म के समय की अवधि सबसे महत्वपूर्ण हैं। और पचहत्तर प्रतिशत नवजात शिशुओं की मृत्यु को जन्म और जीवन के पहले सप्ताह के दौरान उपलब्ध प्रभावी स्वास्थ्य उपाय एवं जानकारी से रोका जा सकता है।

15 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🔯 समाज सुधारक राजा राम मोहन राय 1830 में इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।

🔯 जिनेवा में 1920 में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।

🔯 जर्मनी में मुद्रा स्फीर्ती की दर 1923 में अत्यधिक उच्चतम स्तर पर जा पहुँची।

🔯 नाजी जर्मनी और जापान के बीच 1936 में कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

🔯 विश्व स्वास्थ्य संगठन 1947 में संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।

🔯 फिलिस्तीन से ब्रिटिस सेना की वापसी 1947 में आरंभ हुई।

🔯 महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को 1949 में फाँसी दी गई।

🔯 पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच 1955 में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

🔯 संयुक्त राष्ट्र ने 1961 में परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।

🔯 पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा 1988 में फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।

🔯 पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने 1989 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

🔯 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1998 में अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।

🔯 फिजी में 2000 में तख्ता पलट अवैध घोषित।

🔯 झारखंड सन 2000 में भारत का 28वां राज्य बना।

🔯 तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास 2003 में हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।

🔯 अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने 2004 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

🔯 चिली में 2007 में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।

🔯 एरियाना-5 रॉकेट ने 2007 में ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।

🔯 भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को 2008 में वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।

🔯 योगेन्द्र मकबाल ने 2008 में राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।

🔯 शी जिनपिंग 2012 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

15 नवंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔯 नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)

🔯 झारखण्ड राज्य गठन दिवस

Leave a Reply