27/07/2024 4:50 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

23 नवंबर – आज का इतिहास

आज कौमी एकता सप्ताह

 

🎉 कौमी एकता सप्ताह या राष्ट्रीय एकता सप्ताह पूरे भारत में हर साल 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया जाता है। कौमी एकता सप्ताह के पूरे सप्ताह के समारोह के दौरान विशिष्ट विषयों से संबंधित प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

23 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎴 पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद 1165 में रोम वापस लौटे।

🎴 ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने 1744 में इस्तीफा दिया।

🎴 वियतनाम की राजधानी हनोई पर 1873 में फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया।

🎴 इटली में 1890 में आम चुनाव हुये।

🎴 लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने 1892 में अरब को हराया।

🎴 अमेरिका के सेंट लुईस में 1904 में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।

🎴 जर्मनी की गुस्ताव स्ट्रेसीमैन की गठबंधन सरकार का 1923 में पतन हो गया।

🎴 वियतनाम के हैफ्योंग शहर में 1946 में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।

🎴 भारत में 1983 में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।

🎴 लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर 1984 में आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।

🎴 इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर 1996 में वो हिंद महासागर में जा गिरा. इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।

🎴 साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने 1997 में अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।

🎴 जी-20 की बैठक 2002 में नई दिल्ली में शुरू।

🎴 अमेरिका ने 2006 में रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।

🎴 ऑस्ट्रेलिया में 2007 में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।

🎴 फिलीपींन्स में 2009 में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।

23 नवंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🎴 राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)

🎴 राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)

🎸 कौमी एकता सप्ताह (19 नवंबर से 25 नवंबर)

Leave a Reply