27/07/2024 9:05 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

दाड़लाघाट में भालू के हमले से महिला घायल

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक (ब्यूरो):  दाड़लाघाट पंचायत के गांव नौणी की महिला को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला की पहचान माया(38) पत्‍‌नी प्रदीप शर्मा के रूप में हुई है। भालू ने हमला उस समय किया जब महिला घास लाने के लिए नैना देवी मंदिर धोबटन जा रही थी। सुबह 10 बजे के करीब जब महिला उठाऊ पेयजल योजना धोबटन के पास से गुजर रही थी तो भालू ने पीछे से हमला किया। भालू के हमला करने के बाद महिला पानी मे गिर गयी और उसकी चीखों से गांव धोबटन के स्थानीय लोग वहा पर पहुँच गए। इस हमले में महिला के शरीर के कई जगह पर गहरे घाव लगे है। जबकि महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में महिला को दाड़लाघाट में प्राथमिक उपचार दिलाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अर्की अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दाड़ला पुलिस व वन विभाग की टीम भी मौके पर हॉस्पिटल दाड़ला पहुँच गई थी। उन्होंने भालू के हमने में महिला के घायल होने पर पुलिस प्रशासन व वन अधिकारियो जख्मी महिला के उपचार करने के लिए और फौरन आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

वन विभाग कुनिहार के सहायक अरण्यपाल विक्रम सिंह ने लोग से जंगली जानवरों से सतर्क रहने का आव्हान किया। और भालू के हमले से जख्मी हुई महिला को जल्द ही उचित सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply