17/09/2024 1:35 am

लड़ोग विद्यालय ने मनाया विश्व तम्बाखू निषेध दिवस

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

अर्की

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस को मनाते हुए राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा की अध्यक्षता में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अध्यापकों और छात्र छात्राओं के द्वारा विद्यालय प्रांगण से लेकर स्थानीय चौरन्टू बाजार  तक जागरूकता रैली निकाली गई ।इस अवसर पर छात्रों ने पोस्टर दिखा कर और नारें बोलकर लोगों को जागरूक किया।साथ ही विद्यालय अध्यापिका सरोज कुमारी ने बच्चों के माध्यम से समस्त उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। और मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा  ने अपने वक्तव्य में छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए इस कार्यक्रम को विराम दिया।

Leave a Reply