18/10/2024 12:18 pm

भोले शंकर की भक्ति रस में सराबोर हुए कुनिहार जनपद के शिव भक्त।शिव पुराण कथा के आनन्द के साथ कावड़ यात्रा व मणिमहेश यात्रा की दुर्गम यात्रा पर युवा।

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आज तक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
सावन माह में कुनिहार जनपद नित्य शिव भक्ति में लीन होता जा रहा है।राज दरबार परिसर में शिव कावड़ सेवा समिति के सौजन्य से चल रही शिव महापुराण कथा में आचार्य विक्रांत शर्मा नित्य शिव महिमा का गुणगान कर रहे हैं। भोले के भक्त सुबह पार्थेश्वर शिवलिंग का पूजन पूरे विधि विधान से करते है व शाम को उतर वाहिनी गम्बर व कुणी खड्ड के संगम पर पार्थेश्वर शिवलिंग के विसर्जन का मनमोहक दृश्य सावन माह के रंग को शिव भक्त भोले के जयकारों से आकर्षक बना देते है।शुक्रवार को कथा के पश्चात आचार्य विक्रांत जी व राज परिवार के संजय सिंह राणा ने राज दरबार परिसर में विल्व पत्र का पौधा अमृत काल मे लगाया।
16 जुलाई को 51 लीटर की कावड़ हरिद्वार से उठा कर रिशु व पार्थ शर्मा वाला जत्था हिमाचल में प्रवेश कर चुका है,तो वन्ही दूसरा जत्था संजय जोशी व पवन पूरी के मार्ग दर्शन में सहारनपुर से कुनिहार की ओर भोले के जयकारे लगाते हुए तेजी से बढ़ रहा है। वन्ही कुनिहार क्षेत्र से मनोज भारद्वाज के साथ कई युवा मणिमहेश की कठिन व दुर्गम यात्रा में हाजिरी लगा रहे हैं।
शिव तांडव गुफा कुनिहार में सावन के दूसरे सोमवार को विशाल भंडारे सहित भोले शंकर की चौकी का आयोजन होगा।इस दौरान रविवार से राम चरित्र मानस पाठ आरम्भ होगा जिसे सोमवार को पूर्णाआहुति के साथ विराम दिया जाएगा।सावन माह में भोले शंकर की भक्ति से कुनिहार जनपद पूरी तरह से सराबोर नजर आता है।

Leave a Reply