17/09/2024 12:20 am

अम्बुजा फाउंडेशन के सी ओ ओ चंद्रकांत कुम्भानी द्वारा किया गया जीवा परियोजना का उद्धघाटन

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

दाड़लाघाट

शुक्रवार को जीवा परियोजना का उद्घाटन अंबुजा फाउंडेशन के सीओओ चंद्रकांत कुम्भानी द्वारा किया गया। जिन्होंने समिति को परियोजना के स्वीकृति पत्र सौंपा। इस परियोजना के लिए नाबार्ड द्वारा 1.16 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और मृदा स्वास्थ्य पर काम करना है। कार्यक्रम के दौरान जीवा परियोजना के प्रमुख पुष्पेंद्र और सचिव उमा ने एक वर्ष के अपने अनुभव साझा किए कि कैसे उनके खेती करने के तरीके में जीवा परियोजना के कारण बदलाव आया है। परियोजना के पहले चरण में 21 गांवों के 48 प्रमुख किसानों को शामिल किया गया। नीम चंद और सुनीता ने भी सभी किसानों के साथ अपने अनुभव साझा किए। अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन के लोकेशन हेड भूपेंद्र गांधी ने जीवा परियोजना के पहले चरण के बारे में जानकारी प्रदान की। अंबुजा सीमेंट के मुख्य निर्माण अधिकारी मुकेश सक्सेना ने परियोजना से जुड़े सभी किसानों को शुभकामनाएँ दीं। अंबुजा फाउंडेशन के सीओओ चंद्रकांत कुम्भानी ने नाबार्ड का आभार जताते हुए कहा कि उनके माध्यम से यह परियोजना इस क्षेत्र में लाई गई है। उन्होंने कहा कि हमें मिट्टी की सेहत पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए,क्योंकि यदि हमारी मिट्टी अच्छी होगी,तभी हमारी फसल अच्छी होगी। कार्यक्रम में 100 से अधिक किसान शामिल हुए।

Leave a Reply