18/10/2024 8:58 am

कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें सम्पूर्ण राशिफल

[adsforwp id="60"]

राशिफल(भार्गव)

आज के लिए आपका राशिफल (17-10-2024)

मेष
17-10-2024

♈ मेष :

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है और आपका नुकसान होने की आशंका है। क्रोध पर काबू रखें और ठंडे दिमाग से मुद्दों को सुलझाएं। नए संबंध से भाग्य में चमक बढ़ेगी और किस्‍मत आपका साथ देगी। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन निजी मामलों में बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 5

भाग्यशाली रंग : गोरा

वृष
17-10-2024

♉ वृषभ :

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता में बीतेगा। आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो आज आपका वरिष्ठ अधिकारी के साथ विवाद हो सकता है। आपको सामाजिक संबंधों से लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली अंक : 4

भाग्यशाली रंग : नीला

मिथुन
17-10-2024

♊ मिथुन :

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहेगा। दिन के पूर्वार्द्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय के मामले में कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। आज छोटा काम करने वाले लोगों को लाभ होगा और त्‍योहार के इस मौसम में उनका मुनाफा बढ़ेगा। रात का वक्‍त मित्रों और परिजनों के साथ खुशी में बीतेगा और आपको मनचाहा लाभ होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली अंक: 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

कर्क

17-10-2024

♋ कर्क :

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सुखद रहेगा और आपको हर कार्य में मनचाहा फल प्राप्‍त होगा। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न दें और अपने काम पर फोकस करें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली अंक : 4

भाग्यशाली रंग : लाल

सिंह
17-10-2024

♌ सिंह :

सिंह राशि के लोगों का दिन आज भाग्यशाली नहीं है और आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी विवाद से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें। अनावश्यक परेशानियों से मन क्षुब्ध रहेगा और आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें, वरना नुकसान हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

कन्या
17-10-2024

♍ कन्या :

कन्या राशि के लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। रूटीन काम को पूरा करने में ही आज आप बिजी रहेंगे। स्वजनों से सुख मिलेगी और पारिवारिक मंगल कार्यों को करने में खुशी मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें और किसी से कड़वा न बोलें। आज आपको सरकार की ओर से कोई मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

तुला
17-10-2024

♎ तुला

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझनों और परेशानियों वाला रहेगा। आज आप किसी मामले को लेकर परेशान रहेंगे। काम करने में मन नहीं लगेगा और कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ेगा। मन में किसी वजह से अशांति रहेगी और आज किसी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का काम धंधे में सुस्‍ती रहने की वजह से आपका मन उदास रहेगा और पैसों की कमी की चिंता आपको सताएगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 8

भाग्यशाली रंग : चंदन

वृश्चिक
17-10-2024

♏ वृश्चिक :

वृश्चिक राशि के लोगों के दिन की शुरुआत आज कुछ समस्‍याओं से होगी और आज आपका किसी काम को करने का मन नहीं करेगा। अधिकारी वर्ग के लोगों से आपकी अच्‍छी पटेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होने की भूमिका बनेगी और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। निराशाजनक विचारों से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें। अचानक भाग्यशाली समाचार मिल सकता है और मन खुश होगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

धनु
17-10-2024

♐ धनु :

धनु राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से मन में हर्ष होगा। आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के काम में कोताही न बरतें। आज आप रिसर्च के काम से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा और आज धन के मामले में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 6

भाग्यशाली रंग : गहरा हरा

मकर
17-10-2024

♑ मकर :

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा होगा और आज कार्यक्षेत्र में आपकी अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी कुछ विवाद हो सकते हैं। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक से अतिथियों के आगमन से व्यय बढ़ सकता है। दूसरों का उपकार करें तो आपके लिए भी तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

कुंभ
17-10-2024

♒ कुंभ :

कुंभ राशि वालों के लिए आज ग्रहों की भाग्यशाली स्थिति बन रही है और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। वाहन, भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। कोई भी काम काफी सोचकर करें तो बेहतर होगा। सांसारिक सुख भोग और घर की सुविधाओं से जुड़ी वस्‍तुओं की खरीद कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली अंक: 6

भाग्यशाली रंग : सफेद

मीन
17-10-2024

♓ मीन :

मीन राशि के लोगों को सम्‍मान की प्राप्ति होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न होगा। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में बीतेगा और प्रतियोगिता में आपकी जीत होने से मन प्रसन्‍न होगा। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन की वजह से बीमार हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली अंक : 1

भाग्यशाली रंग: नारंगी

Leave a Reply