March 4, 2026 3:47 am

बी० एल० स्कूल के छात्र उत्कर्ष ने विज्ञान मॉडल में झटका तीसरा व् अक्षिता ने निबंध में दूसरा स्थान विद्यालय में किया सम्मानित

[adsforwp id="60"]

कुनिहार
बी० एल० सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार में दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मलेन का आयोजन किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की शिक्षा विभाग सोलन के मार्ग दर्शन से दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मलेन का आयोजन विद्यालय में किया गया था जिसमे विद्यालय से उत्कर्ष ने विज्ञान मॉडल , अक्षिता ने निबंध लेखन, नव्या और रिधिमा ने बाल विज्ञान प्रश्नोतरी में भाग लिया था इनके साथ गाइड टीचर ईशान भाटिया , मुकुल भरद्वाज, दिनाक्षी ठाकुर व् हिरदय शर्मा भी मौजूद रहे I जिसमे उत्कर्ष ने विज्ञान मॉडल में तीसरा स्थान और अक्षिता ने निबंध लेखन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है I मंच का संचालन करते हुए शिवानी शर्मा ने मुख्यातिथि , सभी अतिथियों, अन्य विद्यालयों से आये अध्यापकों और प्रतिभागी बच्चों का जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मलेन में स्वागत किया I इस बाल विज्ञान सम्मलेन के समापन के अवसर पर डा० जगदीश चन्द नेगी उच्च शिक्षा उप निदेशक सोलन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उनके साथ शिव कुमार शर्मा प्रारम्भिक उप शिक्षा निदेशक सोलन मौजूद रहे I मुख्यातिथि और अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा व् साइंस विभाग प्रभारियों ने मुख्यातिथि को शौल , टोपी व् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही अन्य विद्यालयों से आये प्रधानाचार्य को भी समृति चिन्ह देकर सम्मनित किया I उसके उपरान्त मुख्य अतिथि के कर कमलो द्वारा जिला स्तरीय बाल विज्ञानं सम्मलेन में विजेता और उप विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया I विद्यालय आने पर इन बच्चों को सम्मानित किया गया I विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया व् मुख्याध्यापिका सुषमा व् पी टी ए अध्यक्ष रतन तन्वंर ने भी इन बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है I

Leave a Reply