December 15, 2025 10:57 am

सेवड़ा चंडी पंचायत के सोहरा से कांगरी माहूनाग सड़क मार्ग की खस्ता हालत के कारण लोगों को  झेलनी पड़ रही परेशानी

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

उपमंडल की सेवड़ा चंडी पंचायत के सोहरा से कांगरी माहूनाग सड़क मार्ग की खस्ता हालत के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव सोहरा कनेता की यह सड़क लगभग तीन किलोमीटर के दायरे पर है और इसकी हालत इतनी दयनीय है कि लोगों को आने-जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,खासकर तब दिक्कत पेश आती है जब कोई व्यक्ति बीमार हो। स्थानीय निवासी मीरा दवी,नेहा देवी,सरस्वती देवी,नारायण सिंह,निर्मला देवी,हरीश ठाकुर,रेखा देवी,ललित ठाकुर,दीप चंद सहित गांव के लोगों ने बताया इन दिनों सड़क काफी खराब है। उन्होने कहा कि बीमार अवस्था में मरीजों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है,वहीं बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। गांव के लोगों ने कई बार अपनी समस्याओं के बारे में विभाग को बताया है,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के लोगों ने सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्हें सड़क की मरम्मत करनी चाहिए जिससे गांव के लोगों का जीवन आसान हो सके।

उधर,लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट के सहायक अभियंता बीआर कश्यप का कहना है कि विगत दिनों ही जेसीबी मशीन सड़क कार्य के लिए भेजी गई थी। उन्होने कहा कि स्थानीय लोग पानी की निकासी के लिए विभाग का सहयोग करे ताकि सड़क ठीक रह सके व लोगों का आवागमन सरल हो सके।

Leave a Reply