कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
20 जुलाई 2025श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव तांडव गुफा कुनिहार में इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं । गुफा विकास समिति व शंभू परिवार के सौजन्य से यह आयोजन 20 जुलाई से शुरू होंगे ।समिति के अध्यक्ष राम रतन तंवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हूए बताया कि 20 जुलाई को श्रीरामचरितमानस कथा का अखंड पाठ आरंभ होगा, जिसका समापन 21 जुलाई को यज्ञ व हवन के साथ किया जाएगा।
21 जुलाई ज्येष्ठ सोमवार की प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्वयंभू शिवलिंग का विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा।तत्पश्चात भोलेनाथ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
सांय 4:30 बजे भगवान भोलेनाथ की विशेष चौकी का आयोजन होगा, जिसमें धर्मपुर के प्रसिद्ध कलाकार किशोर भाई व उनके साथियों की स्वर संगीत साधना पार्टी भजनों के माध्यम से भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेगी।
गुफा विकास समिति व शंभू परिवार ने समस्त शिव भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा गुफानाथ का पूजन-अर्चन करें, भजन संध्या में भाग लें और भंडारे के प्रसाद का लाभ उठाकर पुण्य के भागी बनें।





