दाड़लाघाट
अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ (बीएमएस) दाड़लाघाट यूनियन ने अपना 70वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यकारिणी सहित कामगारों द्वारा यूनियन कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया,जिसके बाद मुख्य गेट तक रैली निकाली गई और मुख्य गेट पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिमला विभाग के बौद्धिक प्रमुख राजीव को शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। सीमेंट महासंघ के टेक चंद ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ राष्ट्र हित है,फिर उद्योग हित और अंतिम में श्रमिक हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हमें इन तीनों हितों को संतुलित करने का प्रयास करना चाहिए। यूनियन सचिव नरेश ठाकुर ने संगठित होकर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन से कभी भी दगाबाजी नहीं होनी चाहिए। हमें एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। मुख्यातिथि शिमला विभाग के बौद्धिक प्रमुख राजीव ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि दत्तात्रेय हेगड़े की ही सोच है जो आज भारतीय मजदूर संघ पूरे भारत में मजदूरों के हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें परस्पर सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए और स्वदेशी को प्रोत्साहन देना चाहिए। अध्य्क्ष सुरेश कुमार ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी एकता और मजबूती को बनाए रखना चाहिए और अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने एकता और मजबूती के साथ अपने हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुरेश ठाकुर,नरेश ठाकुर,टेक चंद,गोविंद बिट्टू,विनोद,रूवेश मौजूद रहे।




