हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग से सेवानिवृत उपनिदेशक एवं रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन फेज 3 न्यू शिमला के सलाहकार जीवन शर्मा तथा राष्ट्रीय विकास संस्था हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ० ओ० पी० शर्मा ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्देशों का स्वागत किया है । जिनके अनुसार स्थानीय प्रशासन सभी आवारा कुत्तों को तुरन्त पकड़ कर आवासीय इलाकों से हटाएं । तथा उन्हें विशेष कुत्ता आश्रय गृह में स्थानांतरित किया जाये ।जहाँ उन्हें सी. सी. टीवी निगरानी, नसबंदी / टीकाकरण और कर्मचारियों की देखरेख में रखा जाए तथा उन्हें वापिस सड़कों पर आवारा न छोड़ा जाए । एक हेल्पलाइन एक सप्ताह के भीतर स्थापित की जाए ताकि, कुत्तों द्वारा काटे जाने की सूचना पर 4 घंटे के भीतर कार्यवाही सुनुश्चित हो और कुत्तों को पकड़ कर आश्रय गृह भेजा जाए सुनिशिचित हो , सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 8 सप्ताह के भीतर ऐसे आत्रय गृह बनाए जाएं जो 5 हजार से 6 हजार कुत्तों का निर्वाह कर सके । कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति या संगठन इस प्रक्रिया का विरोध करेगा तो उसके खिलाफ अदालत द्वारा अवमानना, अदालत की कार्यवाही कि जाएगी । सुप्रीम कोर्ट ने इस स्थिति को बहुत ही चिन्ताजनक बताया और कहा कि एक भी बच्चा या बजुर्ग कुत्तों द्वारा काटकर रेबीज की चपेट में न आये । यह कारवाई इसी उद्देश् आवश्यक छ । यह कार्यवाही इस उद्देश्य से अति आवश्यवक है । देश के सभी राज्य इन निदेशों की अनुपालना करेंगे अन्यथा सम्बन्धित अधिकारियों पर कार्यवाही का विचार किया जाएगा ।





