December 15, 2025 11:04 am

लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हुईभारतीय राज्य पेंशनर संघ अर्की इकाई की बैठक 

[adsforwp id="60"]

अर्की


भारतीय राज्य पेंशनर संघ अर्की इकाई की बैठक अर्की लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में इकाई अध्यक्ष देवी रूप अत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति में शामिल अन्य संगठनों के पदाधिकारीयो ने भाग लिया। बैठक।में सभी विशेष अतिथियों तथा अन्य पदाधिकारियों का सम्मानित किया गया। प्रदेश संघर्ष समिति के महासचिव इंद्रपाल शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारीयो को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय संघर्ष समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में विस्तार से बताया तथा तथा संघर्ष समिति में शामिल सभी संगठनों के पदाधिकारीयो से अपने संगठन में विस्तार से इसकी चर्चा कर प्रदेश संघर्ष समिति द्वारा लिखित भविष्य में किए जाने वाले जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक को प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव भूपराम वर्मा प्रदेश सचिवालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल शर्मा व अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया और सभी से एकजुट होकर के संघर्ष समिति के द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया ।
सभी वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की करीब 1 लाख 82 000 पेंशनरों के लगभग 11000 करोड़ से भी अधिक की देनदारी अभी तक न दिए जाने की लिए सरकार की आलोचना की और सरकार को चेताया कि सरकार संघर्ष समिति द्वारा नोटिस सहित दिए गए मांगपत्र पर यदि समय रहते 30 सितंबर तक उनकी मांगों को पूरा नही करती है तो संघर्ष समिति व्यापक स्तर पर अक्टूबर महीने में पूरे प्रदेश में हर जिला स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी । तथा उसके बाद संघर्ष समिति एक प्रदेश स्तरीय व्यापक धरना प्रदर्शन शिमला में करेगी जिसमें 10 से 12000 तक के पेंशनर उसमें भाग लेंगे
बैठक में प्रदेश संघर्ष समिति के महासचिव इंद्रपाल शर्मा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के महासचिव भुपराम वर्मा प्रदेश सचिवालय सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल शर्मा जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के शर्मा तथा प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन अर्की अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई अध्यक्ष बलवीर चौधरी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के ओम प्रकाश गर्ग राजेन्द्र कुमार जोशी तथा इनके अन्य यूनियन के पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे ।

Leave a Reply