March 3, 2026 9:08 pm

हिमाचल मोटर चालक संघ द्वारा दाड़लाघाट में चालक दिवस का आयोजन ।

[adsforwp id="60"]

हिमाचल मोटर चालक संघ द्वारा दाड़लाघाट में चालक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रांत श्रमिक कार्य प्रमुख शिव कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि संघ के मार्गदर्शक सुरेन्द्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर चालक संघ की सभी शाखाओं के प्रधान व कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। चालकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से एलटी वेलफेयर एसोसिएशन बरमाणा की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लगातार सड़क हादसों के कारण चालकों की मृत्यु दर बढ़ रही है,ऐसे में उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने चालक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग उठाई ताकि आपातकालीन मृत्यु या अपंगता की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जा सके। इसके अलावा उन्होंने चालकों को ईपीएफ,ईएसआई और उच्च वेतनमान की अधिसूचना जारी करने की भी आवश्यकता जताई। कार्यक्रम में ट्रांसपोर्टर नरेन्द्र हांडा,बीडीसी सदस्य सोनू कुमार,राज कुमार, जसपाल,पवन कुमार बागा,मदन शर्मा पारनू, सागर गांधी सहित सैकड़ों चालक मौजूद रहे।

Leave a Reply