कुनिहार
21 सितंबर 2025 को एक वर्चुअल मीटिंग कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम की अध्यक्षता में सभी सदस्य गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, दीप राम ठाकुर, बलबीर चौधरी,मोहन सिंह चौधरी,जगदीश ठाकुर, प्रेम राज चौधरी,बाबूराम तंवर, अनिल वर्मा भागमल तंवर,देवी राम मेहता,संतराम ,नागेंद्र ठाकुर,हेमराज, संजय राघव,ओम प्रकाश ठाकुर,धर्म सिंह, राजेश तनवर सहित समस्त कार्यकारिणी द्वारा आयोजित की गई,जिसमें एकमत से प्रस्ताव पारित किया गया कि पूरे कुनिहार की तीनों पंचायत के लोग शुरू से ही जब से सरकार ने इन पंचायत को नगर पंचायत बनाने के आदेश को जारी किये है उसी समय से तमाम जनता इसका विरोध कर रही है।कुनिहार कोई बड़ा शहर नहीं है व क्षेत्र की तीनों पंचायत ग्रामीण इलाके में पढ़ती है जहां लोग अपना व्यवसाय खेती-बाड़ी व पशुओं का पालन करने पर निर्भर है।यहां किसी भी प्रकार से नगर पंचायत बनाना उचित नहीं है जबकि इसके बारे इस समय से प्रशासन को लिखित व जवानी तौर पर अपना विरोध करते हुए आग्रह किया गया कि इन तीनों पंचायत को जो कुनिहार कोठी और हाटकोट है इनको नगर पंचायत में शामिल न किया जाए व ना ही यहां पर नगर पंचायत की कोई जरूरत है लेकिन फिर भी प्रशासन इसके आदेश जारी करके नगर पंचायत बनाने में कार्यरत है जिसे सभी पंचायत के लोगों में रोष पाया जा रहा है।इसके बारे में आम जनता की राय से माननीय हाईकोर्ट में कुनिहार विकास सभा की तरफ से इस आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है,कि इसे रद्द किया जाए यह आम जनता के साथ अन्याय है।कॉपी प्रस्ताव माननीय पंचायत राज्य मंत्री व उपायुक्त महोदय सोलन और उप मंडल अधिकारी अर्की को भेज कर अनुरोध किया जाता है कि जब तक कुनिहार विकास सभा द्वारा आम लोगों के राय के मुताबिक याचिका का फैसला नहीं आता तब तक यहां पर नगर पंचायत के कार्य को रोका जाए और प्रशासन को चाहिए कि वह माननीय न्यायालय का फैसले का इंतजार करें जो भी फैसला माननीय उच्च न्यायालय से याचिका पर आएगा उसके मुताबिक प्रशासन अपने कार्य बंद करके आदेश का इंतजार करें।





