March 4, 2026 12:43 am

भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ कुनिहार व प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक लोक निर्माण विभाग कुनिहार के विश्राम गृह में आयोजित ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार और हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक इकाई के अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में कुनिहार के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा इस बैठक में प्रदेश संघर्ष समिति में शामिल अन्य संगठनों की ओर से प्रदेश बिजली बोर्ड के संत पाल और जगदीश चंदेल वेलफेयर परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के कुनिहार और की इकाई के अध्यक्ष बलवीर चौधरी हिमाचल प्रदेश सचिवालय पेंशन संघ की ओर से विद्या गर्ग कंचनमाला प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से शिवराम पाल जसवंत सिंह और पुलिस विभाग की और से धनी राम तनवर ,ओम प्रकाश इत्यादि बैठक में उपस्थित रहे।
प्रदेश संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा ने 17-09-2025 को जिला सोलन में प्रदेश के विभिन्न सत्रह संगठनों के संयुक्त समिति कि राज्य स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश सरकार को सभी संगठनों का प्रमुख मांगों का संयुक्त ज्ञापन सरकार को समयबद्ध के साथ भेजा जाएगा और यदि सरकार ने हमारी प्रमुख मांगों को स्वीकार नहीं किया ,तो अगामी निर्णय संघर्ष समिति द्वारा लिया जाएगा।
इस अवसर पर इकाई के अतिरिक्त सचिव ओम प्रकाश गर्ग , बित सचिव देवेंद्र कुमार कौशल, अमर सिंह,जेपी शाह ,शिव कुमार,ओम प्रकाश राणा,हरदेव सिंह भारद्वाज,सोहन लाल,जिया लाल,रमेश चंद्र,सुरेश चंद,इं रूपेन्द्र कौशल,रमेश कश्यप,जितेंद्र ठाकुर,राजेश जोशी, बृज लाल गर्ग,कंचन माला,बिधा गर्ग,कीर्ति कुमार,राकेश कुमार,गोपाल कृष्ण शर्मा,परस राम,अशोक कुमार,और जगदीश चंद शामिल रहे।

Leave a Reply