कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के बच्चों ने U -14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में झटके अनेक पदक I जानकरी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की उप स्कूल शिक्षा निदेशक (उच्चतर व् प्राम्भिक) सोलन के मार्ग दर्शन ने राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र नीरव ठाकुर ने भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान , रूबल, कृतिका और रिधिमा ने चैस प्रतियोगिता में पहला स्थान , दृष्टि ने 200 मीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया है I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षक अमर देव डीपीई अरुणा शर्मा, सभी खिलाडियों व् इनके अभिभावकों को बधाई दी है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इन पांचों खिलाडी रूबल , नीरव, कृतिका, रिधिमा और दृष्टि का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है I विद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर , मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा , उप –प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल व् सभी अध्यापकों ने सभी खिलाडियों और शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा, अमर देव व् इनके अभिभावकों को बधाई दी है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेल कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का और अपने माता पिता का नाम राज्य और राष्ट्रिय स्तर पर रोशन करते हैं I





