December 15, 2025 10:22 am

भाजपा किसान मोर्चा दाड़लाघाट मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन

[adsforwp id="60"]

भाजपा किसान मोर्चा दाड़लाघाट मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह घोषणा मंडल अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला द्वारा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के उपरांत की गई। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर प्रेम शर्मा, अजीत सेन, बंटू शुक्ला और कमल ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री के रूप में हेत राम शर्मा और महेश शर्मा नियुक्त किए गए हैं। सचिव पद का दायित्व भगत राम गौतम, राकेश ठाकुर, हरीश ठाकुर और प्रेम राज ठाकुर को दिया गया है। कार्यालय सचिव मनसा राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मनसा राम ठाकुर, तथा प्रवक्ता के रूप में नागेंद्र बंसल, मनी राम शर्मा और नरेश ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में संत राम को मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओम प्रकाश महाजन, वीरेंद्र शर्मा, लायक राम, राधेश्याम, गीता राम, रामदत्त शर्मा और सागर शर्मा को शामिल किया गया है। मंडल अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply