March 4, 2026 4:09 am

स्वास्थ्य मंत्री से ममलीग को जिला बनाए जाने की मांग।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
29 अक्टूबर 2025 को कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर एवं कार्यकारिणी सदस्यों गोपाल‌ पवरं ज्ञान ठाकुर दीप राम ठाकुर नागेंद्र ठाकुर जगदीश ठाकुर भागमल‌ तनवर बाबूराम तंवर देवी राम मेहता संतराम धर्म सिंह‌ अनिल वर्मा दिनेश राजेश कुमार बलवीर चौधरी प्रेमलाल चौधरी मोहन सिंह चौधरी सनी राघव ओम प्रकाश ठाकुर ने अपने संयुक्त बयान में कहा है,कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ममलीग में कल मुख्यमंत्री द्वारा कई संस्थाओं का उद्घाटन शीला न्यास व तहसील बनाने की घोषणा करवाने पर उनका आभार व्यक्त किया है और मांग रखी गई है कि ऐसा समय कभी-कभी आता है कि अपने ग्रीह क्षेत्र में विकास में कोई कसर न‌‌ रखी जाए लेकिन जनता की मांग को देखते हुए मंत्री महोदय से आग्रह है कि ममलीग को लगे‌ हाथो जिला भी बनवा दिया जाए ताकि यह क्षेत्र पूरे जिला के नजदीक पड़ेगा और कुनिहार के तो तकरीबन साथ ही है जिससे पूरे जिला के लोगों को फायदा पहुंचेगा ताकि अपने किसी भी कार्यों को करवाने के लिए लोगों को दूर सोलन में जाना पड़ रहा है अगर यहां पर जिला की स्थापना हो जाए तो पूरे सोलन जिला के लोगों को आने जाने में आसानी होगी क्योंकि पहले भी जब यह क्षेत्र पंजाब में था तो लोगों को अपने किसी भी कार्य के लिए कंडाघाट जाना पड़ता था तो यह अब ठीक हो गया कि उन्हें तहसील स्तर के कार्य को कडांघाट नहीं जाना पड़ेगा। जब जिला का पुनर्गठन हो रहा था तो उस वक्त भी कुनिहार को जिला बनाने की बजाय राजनीति कारणों की वजह से उस वक्त के मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग को नकारते हुए कुनिहार के बजाय सोलन में जिला हेडक्वार्टर बनाया जो की पूरे जिला की सुविधा को ना देखते हुए ‌सिरमौर‌ जिला की सीमा पर स्थित ‌किया‌ है जबकि सोलन जिला के अंतिम छोर ‌मागलं थाना बागा के क्षेत्र जो जिला बिलासपुर की सीमा से लगता है उनको सोलन आने में कितनी दिक्कत पेश आती है इसका भी अंदाजा लगाया जाना चाहिए था। उस वक्त भी आम लोगों की मांग थी कि जिला का हेड क्वार्टर कुनिहार में जो की पूरे जिला का केंद्र बिंदु है बनाया जाए मगर उस वक्त भी कुनिहार को राजनीतिक कारणों से अनदेखा किया गया जिसका नतीजा आज भी जिला सोलन के दूरदराज क्षेत्र को भूगतान करना पड़ रहा है। इस प्रकार से अगर आप इतना बड़ा जनहित कार्य करवा दे तो पूरे जिला में आपका आभार जताया जाएगा।

Leave a Reply