कुनिहार
बी एल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आज 30वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया I जिसमे
मुख्यतिथि के रूप में राजेश कुमार शाखा प्रबंधक पी एन बी बैंक कुनिहार ने शिरकत की I इनके साथ पी एन बी बैंक व्यापारिक सलाहकार अजय , अभिशेख व् विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर भी मौजूद रहे I मंच का संचालन करते हुए शिवानी शर्मा ने मुख्याअतिथि का विद्यालय में पधारने पर भव्य स्वागत किया गया , बच्चों ने स्वागत गीत से मुख्यातिथि का स्वागत किया उसके उपरान्त मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की I सबसे प्रथम विद्यालय के सभी सदनों की विभिन्न टुकडियों ने मार्च पास्ट किया और बच्चो ने मास पीटी,लैजियम पीटी ,रिंग पीटी,डम्बल पीटी, एरोबिक पीटी भी की I शरिक्षिक शिक्षक अमर देव और शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की इस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा किया था उसके बाद पिछले एक हफ्ते कक्षा नर्सरी के बारहवीं तक के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें 100मीटर दौड़, चेस , किड्स रेस , रिंग रेस , ताईकवंडो , ऊँची कूद , कैरम बोर्ड , वोलीबॉल , बास्केट बाल, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमे बच्चों में बड चढ़ कर भाग लिया I विद्यालय अध्यक्ष ने 30वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में पधारने के लिए मुख्यातिथि का और सभी बच्चों के अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त किया I साथ ही मुख्यातिथि को शौल , टोपी व् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने संबोधित करते हुए सभी बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं के महत्व के बारे में अवगत करवाया और बताया कि इस प्रकार कि खेलकूद प्रतियोगिता करवाने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों को अपना दृढ़ संकल्प मजबूत रखना चाहिए I उन्होंने बताया की विद्यालय के बच्चे खेल कूद में ही नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरहा रहे हैं I मुख्याअतिथि ने सभी विजेता और उप विजेता
खिलाडियों गोल्ड , सिल्वर और ब्रोंज मैडल देकर सम्मानित किया I साथ ही शारीरिक शिक्षक अमर देव , म्यूजिक में शादी लाल , कराटे इंस्ट्रक्टर समुअल संगमा को व् दो बेस्ट छात्रा खिलाडी और दो बेस्ट छात्र खिलाडी को भी समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया I इस दौरान उप प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल ,मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा समस्त अध्यापक वर्ग और विद्यालय के सभी छात्र मौजूद रहे I







