December 15, 2025 11:26 am

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का हुआ समापन

[adsforwp id="60"]

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धुन्दन के उपप्रधान मदन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने एनएसएस ध्वज को सलामी दी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी अमर सिंह वर्मा ने 5100 रुपये तथा अन्य दानी सज्जन ने 2100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारियों संतोष बट्टू और सुरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों व दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मेहर चंद बट्टू, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य कौशल्या देवी और मीरा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply